अधिक मास में गोसेवा और संस्कारों का अनोखा संगम, पुरुषोत्तम मास में गौमाता की सेवा बच्चों को दिए संस्कार
Bhandara Adhik Maas Gauseva News: भंडारा में अधिक मास के अवसर पर विश्वमांगल्य सभा की शुभांगी मेंढे और उनके सहयोगियों ने गोरक्षण संस्था में गोमाताओं की पूजा-अर्चना कर उन्हें चारा अर्पित किया।
Adhik Maas Gauseva (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Cow Protection Program News: अधिक मास के पावन अवसर पर विश्वमांगल्य सभा की शुभांगी मेंढे एवं उनके सहयोगियों ने भंडारा स्थित गोरक्षण संस्था का दौरा कर गोमाताओं की पूजाअर्चना की तथा उन्हें चारा अर्पित किया। भारतीय संस्कृति और हिंदू परंपरा में गोसेवा को विशेष महत्व प्राप्त है। मान्यता है कि अधिक मास में की गई पूजा, दान और गोसेवा का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। इसी भावना से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोरक्षण संस्था में मौजूद बच्चों को शुभांगी मेंढे ने प्रत्यक्ष रूप से गोमाताओं के दर्शन कराते हुए गोरक्षण और गोसेवा का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व समझाया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में करुणा, निस्वार्थ सेवा और प्राणिमात्रों के संरक्षण की परंपरा रही है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गोमाता के प्रति सम्मान और सेवा भाव रखना भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान है।
सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश
श्रद्धा और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि आधुनिक दौर में नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक हो गया है। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर श्रद्धा, सेवा और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश देने वाला उपक्रम साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
ये भी पढ़े: अंबेनली घाट या मौत का कुआं? 8 साल में 80 से ज्यादा मौतें; आखिर क्यों इस रास्ते पर काल बन जाते हैं मोड़?
बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा भंडारा तथा विश्व मांगल्य सभा विदर्भ महाराष्ट्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शुभांगी मेंढे द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की विभिन्न स्तरों पर प्रशंसा की जा रही है।
