पुलिस बंदोबस्त के बावजूद भंडारा के गांधी चौक में दिनदहाड़े मारपीट, उधारी के पैसों को लेकर भिड़े दो युवक

Ganeshotsav Fight: भंडारा के गांधी चौक में उधारी के पैसे मांगने को लेकर दो युवकों के बीच दिनदहाड़े मारपीट हो गई। दोनों युवक घायल हुए हैं, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
bhandara gandhi chowk fight debt money video viral
भंडारा गांधी चौक मारपीट(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhandara Gandhi Chowk Fight: गणेश चतुर्थी के चलते शहर में चहल-पहल के बीच गांधी चौक में नगर परिषद के सामने उधारी के पैसे मांगने को लेकर दो युवकों के बीच दिनदहाड़े मारपीट हो गई। अचानक सड़क पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी मच गई। झड़प में दोनों युवक घायल हुए हैं। इनमें से एक युवक के चोट लगने से सड़क पर खून भी दिखाई दिया।

जानकारी के अनुसार, उधारी के पैसे मांगने को लेकर दोनों युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच धक्कामुक्की के बाद मारपीट शुरू हो गई। गणेशोत्सव के दौरान बाजार में भीड़भाड़ के समय सड़क पर मारपीट होने से मौके पर नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। अचानक हुई इस घटना से कुछ समय के लिए क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा।

bhandara gandhi chowk fight debt money video viral
ठाणे में गांव जाने वाले 45 हजार भक्तों के लिए फ्री ST बस सेवा, गणेश चतुर्थी पर 900 बसें रवाना

गणेशोत्सव के बीच गांधी चौक में मारपीट

विशेष बात यह है कि गांधी चौक से कुछ ही दूरी पर पुलिस थाना स्थित है। गणेशोत्सव के मद्देनजर चौक में पुलिस बंदोबस्त भी तैनात था। इसके बावजूद भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े मारपीट होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवकों को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, मारपीट की घटना का कुछ नागरिकों ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिनभर शहर में घटना की चर्चा होती रही। गणेशोत्सव के कारण गांधी चौक सहित शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में बड़ी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले स्थान पर हुई इस घटना ने पुलिस बंदोबस्त और नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा भी चर्चा में ला दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com