वर्धा में गैस कटर से ATM काटकर ₹12.22 लाख की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ATM Cut Cash Theft: वर्धा के मोरांगणा में बैंक ऑफ इंडिया के ATM को गैस कटर से काटकर चोर 12.22 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस की 7 टीमें CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हैं।
ATM Cut Cash Theft In Wardha Police Search Operation Bank Of India ATM Robbery
वर्धा में ATM से चोरी(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

ATM Cut Cash Theft In Wardha: वर्धा-आर्वी मार्ग पर खरांगणा (मो.) थाना क्षेत्र के मोरांगणा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ATM को गैस कटर से काटकर अज्ञात चोरों ने करीब 12.22 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

यह वारदात शनिवार देर रात हुई, जबकि घटना का खुलासा रविवार सुबह हुआ। चोरी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। साथ ही ATM की सुरक्षा व्यवस्था पर भी एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

कैसे दिया चोरी को अंजाम

जानकारी के अनुसार, खरांगणा (मो.) स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ATM को चोरों ने देर रात निशाना बनाया। गैस कटर की से ATM मशीन को काटकर उसमें रखी करीब 12.22 लाख रुपये की नकदी निकाल ली और फरार हो गए। रविवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर क्षतिग्रस्त ATM पर पड़ी, जिसके बाद खरांगणा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलते ही SP सौरभकुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे व SDPO वंदना कारखेले ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। खरांगणा पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं!

जिस ATM को चोरों ने निशाना बनाया, वह खरागणा पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है। घटना के बाद ATM से धुआं निकलता देख महावितरण के कर्मचारी अनिकेत ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उल्लेखनीय है कि जिस ATM में चोरी हुई, वहां रात के समय कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था।

पुलिस की 7 टीमें गठित

चोरों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड, फिगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंचे। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की 7 टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर उसकी बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com