- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Fuel Crisis No Petrol Pumps Dry Middle East War Impact
भंडारा में ‘फ्यूल लॉकडाउन’! युद्ध सात समंदर पार, पर पेट्रोल के लिए यहां मची है चीख-पुकार
Bhandara Petrol Shortage: भंडारा में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार! युद्ध की मार और सप्लाई चेन ठप होने से पंपों पर 'नो पेट्रोल' के बोर्ड। लंबी कतारें और कालाबाजारी की आशंका से नागरिक परेशान।
- Written By: प्रिया जैस

भंडारा पेट्रोल पंप पर भीड़ (सौजन्य-नवभारत)
Fuel Crisis Maharashtra Update: मध्य-पूर्व में जारी आखाती युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिसका सीधा असर अब भंडारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो जाने से नो पेट्रोल के बोर्ड लगे हुए हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
युद्ध वहां, परेशानी यहां
मध्य-पूर्व के देशों में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है और सप्लाई चेन बाधित हुई है। तेल कंपनियों से सीमित आपूर्ति मिलने के कारण स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल का स्टॉक खत्म हो गया है। शहर के कुछ ही पंपों पर ईंधन उपलब्ध होने से वहां सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई जगहों पर नागरिकों के बीच बहस और अव्यवस्था की स्थिति भी देखी जा रही है।
नो पेट्रोल बोर्ड, वाहनधारकों की परेशानी बढ़ी
शहर के प्रमुख चौक और हाईवे स्थित अधिकतर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म के बोर्ड लगे हैं। कई वाहन चालकों को अपने वाहन धक्का देकर ले जाने की नौबत आ गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पांच पंपों पर घूम लिया, लेकिन कहीं पेट्रोल नहीं मिला, अब काम पर कैसे जाएं? ऐसा सवाल परेशान नागरिक उठा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में ईंधन की किल्लत की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़; जिलाधिकारी ने दी सख्ती बरतने की चेतावनी
मनपा आयुक्त का ‘अल्टीमेटम’! अप्रैल खत्म होने से पहले साफ करें नदियां, लापरवाही पर गिरेगी गाज
धुले की प्याज मंडियों पर अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, निर्यात ठप होने से कीमतें गिरीं; किसानों की बढ़ी चिंता
नागपुर में राम नवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, नितिन गडकरी और फडणवीस करेंगे पहली आरती, जानें पूरा रूट
साठेबाजी और अफवाहों का माहौल
ईंधन संकट की खबर फैलते ही लोगों में भय का माहौल बन गया है। भविष्य में पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि या आपूर्ति पूरी तरह बंद होने की आशंका से कई लोग पेट्रोल का भंडारण करने लगे हैं। बोतलों और कैनों में पेट्रोल भरकर ले जाने वालों की संख्या बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो रही है। प्रशासन के सामने साठेबाजी रोकना बड़ी चुनौती बन गया है।
दैनिक जीवन पर व्यापक असर
इस संकट का असर आवश्यक सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। एंबुलेंस, दूध सप्लाई और सब्जी परिवहन करने वाले वाहनों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने की आशंका है। स्कूल बस और ऑटो-रिक्शा सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है।
प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए पेट्रोल पंपों पर पुलिस बंदोबस्त की मांग उठ रही है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि तेल कंपनियों से समन्वय कर जल्द आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, साठेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें – नागपुर में पेट्रोल का हाहाकार! सरकारी दावे ‘ऑल इज वेल’, पंपों पर नो स्टॉक के बोर्ड, जानें क्राइसिस की असली वजह
समस्या हल करें
हम सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े हैं। दो घंटे इंतजार के बाद पता चला कि पेट्रोल खत्म हो गया है। प्रशासन को कम से कम जरूरी सेवाओं के लिए ईंधन उपलब्ध कराना चाहिए।
- सचिन भोले, नागरिक।
स्थिति सुधरेगी
पेट्रोल पंप संचालक कहा कहना है कि सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण स्टॉक सीमित है। कंपनी से टैंकर आने के बाद ही स्थिति सुधरेगी। नागरिक घबराकर भंडारण न करें।
Bhandara fuel crisis no petrol pumps dry middle east war impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC का बड़ा एक्शन: अब दलालों की छुट्टी, 3 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद, टिकट बुकिंग हुई आसान
Mar 25, 2026 | 01:47 PMचंद्रपुर में ईंधन की किल्लत की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़; जिलाधिकारी ने दी सख्ती बरतने की चेतावनी
Mar 25, 2026 | 01:46 PMमुंबई की ‘ग्रीन लंग्स’ पर सरकार का बड़ा फैसला! संजय गांधी नेशनल पार्क ESZ मास्टर प्लान को मिली अंतिम मंजूरी
Mar 25, 2026 | 01:45 PMहरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PMमनपा आयुक्त का ‘अल्टीमेटम’! अप्रैल खत्म होने से पहले साफ करें नदियां, लापरवाही पर गिरेगी गाज
Mar 25, 2026 | 01:41 PMधुले की प्याज मंडियों पर अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, निर्यात ठप होने से कीमतें गिरीं; किसानों की बढ़ी चिंता
Mar 25, 2026 | 01:32 PMनागपुर में राम नवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, नितिन गडकरी और फडणवीस करेंगे पहली आरती, जानें पूरा रूट
Mar 25, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के पेट्रोल पंपों गाड़ियों की लगी लंबी-लंबी कतारें, क्या खत्म हो गया स्टॉक? VIDEO में देखें पूरी सच्चाई
Mar 25, 2026 | 12:50 PM
‘मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश’, इंटरव्यू में भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह; ‘दबदबे’ पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Mar 24, 2026 | 10:05 PM
‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल
Mar 24, 2026 | 09:59 PM
‘धुरंधर 2’ देखने गई बेटी से की छेड़छाड़, तो पिता ने बीच सड़क पर मनचले को बना दिया विलेन; जमकर हुई कुटाई- VIDEO
Mar 24, 2026 | 09:52 PM
विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार
Mar 24, 2026 | 09:47 PM
25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM










