- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Farmers Crowd Setu Centers For Ekyc Unseasonal Rain Compensation
भंडारा में अतिवृष्टि मुआवजे के लिए ई-KYC अनिवार्य, सेतु केंद्रों पर किसानों की भीड़
बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य, तकनीकी समस्याएं और बैंक खाता त्रुटियों के कारण मुआवजे में देरी।

Bhandara Farmers Compensation: पिछले वर्ष अक्टूबर और नवंबर महीने में हुई बेमौसम अतिवृष्टि के कारण धान की फसल को भारी नुकसान पहुँचा था। कटी हुई फसल खेतों में ही अंकुरित हो जाने से किसानों का पूरा सीजन बर्बाद हो गया।
अब प्रशासन की ओर से नुकसान के पंचनामे पूरे कर पात्र लाभार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। मुआवजे की राशि सीधे बैंक खातों में जमा करने के लिए सरकार ने ईकेवाईसी अनिवार्य कर दिया है, जिसके चलते पालांदुर और आसपास के सेतु केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को 3 हेक्टेयर की सीमा तक 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मदद मिलने का अनुमान है। प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से नुकसान की सूची सार्वजनिक कर दी है, जिससे किसान अपना नाम खोजने और ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रों की ओर दौड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News In Hindi: साकोली के जांभली हाईवे पर एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, हादसों का बढ़ा खतरा
Sakoli Sendurwafa Bus Stop: सुपर बसें नहीं रुकने से यात्रियों और छात्रों को परेशानी
Bhandara Crime: कुत्ते को भगाने पर युवक पर हमला, जिले में मारपीट और बाइक चोरी के मामले
Bhandara Police Action: जुआ और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 1.29 लाख का माल जब्त
हालांकि, ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाओं के बारबार बाधित होने के कारण एक किसान की प्रक्रिया पूरी होने में घंटों लग रहे हैं, जिससे केंद्रों पर लंबी कतारें लग रही हैं।
कईयों के खता नंबर गलत पंचनामा करते समय प्रशासन ने किसानों के बैंक खातों की जानकारी एकत्रित की थी, लेकिन अब जारी की गई सूची में कई किसानों के खाता नंबर गलत दर्ज होने की बात सामने आई है।
इन तकनीकी गलतियों के कारण किसानों को डर सता रहा है कि उनकी मेहनत की कमाई और हक का मुआवजा अटक न जाए। प्रभावित किसानों ने मांग की है कि इन त्रुटियों को सुधारने के लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर सुधार कार्य किया जाए।
जल्दबाजी न करने की अपील एक साथ सैकड़ों किसानों के केंद्रों पर पहुँचने के कारण सर्वर पर लोड बढ़ गया है। खराशी स्थित सीएससी केंद्र संचालक कार्तिक झलके ने किसानों से अपील की है कि वे संयम रखें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ईकेवाईसी के लिए केवल आज की ही समय सीमा अनिवार्य नहीं है, इसलिए किसान घबराएं नहीं और केंद्रों पर सहयोग करें ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
Bhandara farmers crowd setu centers for ekyc unseasonal rain compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड को भी इस स्टेडियम में सता रहा हारने का डर, अहमदाबाद में खराब है रिकॉर्ड
Mar 07, 2026 | 05:03 PMAkola News: गुंठेवारी व गांवठाण क्षेत्रों को पीएम आवास योजना का लाभ देने के निर्देश
Mar 07, 2026 | 04:55 PMIND vs NZ: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, फाइनल मैच के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें समय व रूट
Mar 07, 2026 | 04:50 PMअमरावती जिले के जलाशयों में 63 प्रतिशत पानी, गर्मी से पहले प्रकल्पों में जलस्तर संतोषजनक
Mar 07, 2026 | 04:49 PMतृषा संग विजय की मौजूदगी के बाद बढ़ा विवाद, पत्नी संगीता ने कोर्ट में दायर की नई याचिका, मांगी ये राहत
Mar 07, 2026 | 04:47 PMबिना सेफ्टी जहरीले टैंक में उतार दिए मजदूर…गुजरात की मिल में बिहार के 3 मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
Mar 07, 2026 | 04:44 PMT20 World Cup 2014 के फाइनल की हार से भारतीय टीम को लेना होगा सबक, जानिए किन 5 कारणों से मिली थी हार
Mar 07, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM













