बीड के किसान का कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे को भावुक फोन, बोला- अब तो कर्जमाफी कर दीजिए
Farmer Loan Waiver: बीड जिले के किसान अशोक माने ने कम बारिश, खेती के संकट और आर्थिक तंगी को लेकर कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे से फोन पर संपूर्ण कर्जमाफी की मांग की।
Beed Farmer (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Beed Farmer Crisis: भरणे मामा, आपका भांजा आपको दोतीन दिनों से फोन कर रहा है जिले में बारिश नहीं है, खेती चौपट हो रही है, बच्चों की शादियां तक नहीं हो पा रही हैं, हमारी संपूर्ण कर्जमाफी कर दीजिए। बीड जिले के एक युवा किसान और राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे के बीच हुई यह भावुक बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
आष्टी तालुका के किसान अशोक माने ने फोन पर कृषि मंत्री के सामने किसानों की बदहाल आर्थिक स्थिति और सूखे से उपजे संकट का दर्द बयां करते हुए संपूर्ण कर्जमाफी की मांग की। कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद बीड के किसानों की हालत और कृषि संकट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।
बीड में किसान की दर्दभरी अपील वायरल
किसान दोहरी परेशानी में, बुवाई पर संकटबीड जिले के किसान इस समय प्राकृतिक संकटों से जूझ रहे हैं। पिछले साल हुई अतिवृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। वहीं, इस साल भीषण गर्मी के कारण किसान पहले से परेशान थे। अब बारिश की कमी ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। आष्टी क्षेत्र में अब तक अपेक्षित बारिश नहीं होने से खरीफ फसलों की बुवाई पर संकट मंडरा रहा है। किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई शर्मसार, 8 साल की बच्ची से सुरक्षा गार्ड ने की दरिंदगी, पायधुनी थाने के बाहर भारी बवाल
नासिक की शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मिला डिजिटल मजबूती का आधार, NUHM की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक
लाडकी बहिन योजना: e-KYC के बाद 92 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर? CAG ने उठाए सवाल, मंत्री अदिति तटकरे ने दिया जवाब
पैसे देकर खरीदे 2.70 करोड़ वोट… लाड़की बहिन योजना को लेकर अरविंद सावंत ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा
बच्चों की शादी भी नहीं हो रही
शर्तें हटाएं, सातबारा पूरी तरह कर्जमुक्त करेंइसी स्थिति से परेशान होकर आष्टी के युवा किसान अशोक माने ने सीधे कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे को फोन किया। किसान का दावा है कि वह पिछले तीन दिनों से मंत्री से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। कृषि मंत्री से बातचीत के दौरान अशोक माने ने कहा कि सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के लिए जो कठिन शर्तें लगाई हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए। उन्होंने मांग की कि किसानों का सातबारा पूरी तरह कर्जमुक्त किया जाए और सभी किसानों को राहत दी जाए।
ये भी पढ़े: नागपुर में HC का कड़ा रुख: बार-बार समय मांगने वाले सरकारी महकमों को फटकार, कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश
कृषि मंत्री से की संपूर्ण कर्जमाफी की अपील
पिछले साल अतिवृष्टि, इस साल सूखे जैसे हालातअशोक माने ने बताया कि बीड जिले के किसान पिछले साल अतिवृष्टि और इस साल कम बारिश के कारण लगातार संकट में हैं। कम बारिश का सीधा असर बुवाई पर पड़ा है। आष्टी क्षेत्र में अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, जिससे किसान चिंतित हैं। किसान द्वारा कृषि मंत्री से की गई यह भावुक अपील अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। किसानों का कहना है कि सरकार को कर्जमाफी की शर्तों पर पुनर्विचार कर उन्हें तत्काल राहत देनी चाहिए।
