भंडारा समेत पूर्व विदर्भ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा

East Vidarbha Heavy Rain Alert: भंडारा समेत पूर्व विदर्भ में 2 से 5 नवंबर तक गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी से अतिभारी बारिश की आशंका है।
bhandara east vidarbha heavy rain alert november 2 to 5
भंडारा मौसम अलर्ट(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भंडारा समेत पूर्व विदर्भ में 2 से 5 नवंबर के बीच गरज-चमक और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश होने का अनुमान है।

  • मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी से अतिभारी बारिश की आशंका जताई है।

  • खेतों में खड़ी धान की फसल, कटी हुई फसल और खुले में रखी कृषि उपज को बारिश से नुकसान पहुंच सकता है।

Bhandara Weather Alert: भंडारा जिले समेत पूर्व विदर्भ में चार दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर से 5 नवंबर के बीच पूर्व विदर्भ के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की कड़कड़ाहट, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी चार दिनों तक मौसम प्रतिकूल रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

bhandara east vidarbha heavy rain alert november 2 to 5
पुणे में तेज बारिश से मनपा के सफाई दावों की खुली पोल: कोथरूड, बावधन में जलभराव से ठप हुआ यातायात

अचानक मौसम में बदलाव

अचानक मौसम में बदलाव और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को इस मौसम परिवर्तन से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान में कई स्थानों पर धान की कटाई और फसल को सुखाने का काम चल रहा है।

ऐसे में बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल, कटी हुई धान की फसल तथा खुले स्थानों पर रखी उपज को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों के सामने अपनी - उपज को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो सकती है। इसके अलावा तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां टूटने, बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा खुले स्थानों पर रखी सामग्री को नुकसान पहुंचने की भी संभावना है।

bhandara east vidarbha heavy rain alert november 2 to 5
ठाणे में दीवाली पर एक हजार जरूरतमंदों को अन्नधान्य का वितरण, केवला देवी देवीप्रसाद फाउंडेशन की पहल

सावधानी बरतें किसान

प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि बारिश और आंधी-तूफान के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों तथा खुले मैदानों में खड़े होने से बचें।

किसान अपनी कटी हुई फसल और कृषि उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था करें। साथ ही मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनी को गंभीरता से लेकर आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।