ठाणे में दीवाली पर एक हजार जरूरतमंदों को अन्नधान्य का वितरण, केवला देवी देवीप्रसाद फाउंडेशन की पहल

Diwali Food Distribution In Thane: ठाणे में केवलादेवी देवीप्रसाद फाउंडेशन ने दिवाली से पहले 1 हजार से अधिक जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल, तेल, शक्कर और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।
Thane Diwali Food Distribution Surendra Upadhyay Foundation
केवलादेवी देवीप्रसाद फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री दिए(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वितरण केवलादेवी देवीप्रसाद फाउंडेशन की ओर से हुआ।

  • परिवारों को चावल, दाल, तेल और शक्कर दी गई।

  • फाउंडेशन वर्षों से शिक्षा, चिकित्सा और खाद्य सहायता के क्षेत्र में सक्रिय है।

Surendra Upadhyay Foundation: दीपावली के पहले ठाणे जिले के जरूरमंद एवं गरीब वर्ग के परिवारों को राहत मिले, इस उद्देश्य से सामाजिक संस्था केवलादेवी देवीप्रसाद फाउंडेशन की तरफ से 1 हजार से ज्यादा परिवारों को अन्नधान्य का वितरण किया गया।

जरूरतमंद परिवारों को दिवाली की भेंट

दीपावली त्योहार से पहले जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल के तहत परिवारों को चावल, दाल, तेल, शक्कर और अन्य जरूरी घरेलू खाद्य सामग्री दी गई। संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की दिवाली को खुशहाल बनाना और त्योहार के दौरान उनकी जरूरतों में सहयोग करना था। इस पहल से 1 हजार से अधिक परिवारों को लाभ मिला।

वर्षों से जारी है, सेवा

उल्लेखनीय है कि युवा उद्यमी एवं समाजसेवी सुरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में गत कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रही है। केवलादेवी देवी प्रसाद फाउंडेशन और स्व. देवी प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से भी शिक्षा, चिकित्सा में गरीबों की मदद के साथ वर्ष भर में कई बार अन्न धान्य का वितरण जरूरतमंदों में किया जाता है।

Thane Diwali Food Distribution Surendra Upadhyay Foundation
जमीन अधिग्रहण के नाम पर छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने भरे 2.71 करोड़ रुपये, राजू वैद्य ने की CBI जांच की मांगी

पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं हेरिटेज मोटर्स के संचालक एनसीपी शरद पवार गुट के नेता सुरेंद्र उपाध्याय द्वारा आयोजित इस दीपावली भेंट वितरण कार्यक्रम में एनसीपी के ठाणे जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान, एनसीपी उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे अध्यक्ष संतोष तिवारी, तुषार डावखर, सचिन रावराणे, प्रवीण उपाध्याय, रामा पाल, मुन्ना पाठक, देवा गिरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।