भंडारा में कुत्तों के काटने के 7,296 मामले, 9 महीने में पशु हमलों की 9,124 घटनाएं

Stray Dog Attacks: भंडारा जिले में जनवरी से सितंबर 2026 तक पशुओं के काटने की 9,124 घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 7,296 मामले कुत्तों के काटने के हैं।
bhandara dog bite cases animal attacks 2026
भंडारा में कुत्तों के काटने के मामले(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भंडारा जिले में जनवरी से सितंबर 2026 तक कुत्तों, बिल्लियों, बंदरों और अन्य जानवरों के काटने के मामले दर्ज हुए।

  • कुल घटनाओं में सबसे अधिक मामले कुत्तों के काटने के हैं।

  • पिछले वर्ष इसी अवधि में 8,595 घटनाएं दर्ज हुई थीं, जबकि इस वर्ष 529 मामले अधिक सामने आए।

Bhandara Dog Bite Cases: भंडारा जिले में पशुओं के काटने की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें कुत्तों के काटने का मामला सबसे अधिक गंभीर बना हुआ है। जनवरी से सितंबर 2026 तक नौ महीनों में जिले में कुत्ते, बिल्ली, बंदर और अन्य जानवरों के काटने की कुल 9,124 घटनाएं दर्ज की गई।

इनमें से 7,296 घटनाएं कुत्तों के काटने की हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में पशुओं के काटने की 8,595 घटनाएं दर्ज हुई थीं। इस वर्ष 529 घटनाओं की वृद्धि हुई है, जो लगभग 6.15 प्रतिशत है। इस स्थिति को देखते हुए रेबीज से बचाव के उपचार, आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

bhandara dog bite cases animal attacks 2026
महाराष्ट्र में अक्टूबर की गर्मी और उमस का प्रकोप जारी, मुंबई और पुणे में तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने के आसार

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

पशु काटने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए नागरिकों से आवारा जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। छोटे बच्चों को कुत्तों या अन्य जानवरों के पास अकेला नहीं छोड़ना चाहिए घाव छोटा होने पर भी उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए जनवरी में सर्वाधिक मामले जिले में दर्ज कुल पशु काटने की घटनाओं में करीब 80 प्रतिशत मामले कुत्तों के काटने के हैं।

तत्काल इलाज देने की व्यवस्था

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में 1,090, फरवरी में 979 और मार्च में 1,011 घटनाएं दर्ज की गई। अप्रैल में 882, मई में 884 और जून में 797 लोगों को कुत्तों ने काटा। जुलाई में 557, अगस्त में 535 और सितंबर में 561 घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा, नौ महीनों में बिल्लियों के काटने की 991, अन्य जानवरों के काटने की 461 और बंदरों के काटने की 376 घटनाएं दर्ज की गई। वर्तमान में जिले में एआरवी के 5,139 डोज और रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन के 169 डोज उपलब्ध हैं। जरूरत के अनुसार मरीजों को तत्काल उपचार देने की व्यवस्था की गई है।

bhandara dog bite cases animal attacks 2026
ठाणे में कल्याण के श्री गजानन विद्यालय में सोलर प्रोजेक्ट शुरू, COSIA की पहल से मिलेगी बिजली खर्च में राहत

कुत्ते के काटने पर घाव को 15 मिनट तक धोएं

कुते या किसी अन्य स्तनधारी जानवर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देर किए डॉक्टर के पास जाकर जांच और उपचार कराना चाहिए, डॉक्टर की सलाह के अनुसार रेबीज रोधी वैक्सीन लगवानी चाहिए और आवाश्यकता होने पर इम्युनोग्लोबुलिन भी लेना चाहिए, घाव पर मिट्टी, तेल, हल्दी, मिर्च पाउडर, नींबू या अन्य घरेलू पदार्थ नहीं लगाने चाहिए, घाव पर कसकर रही बाधने से बचे और उपचार में देरी न करें।

डॉक्टर की सलाह के अनुसार रेबीज रोधी वैक्सीन का पूरा निर्धारित कोर्स लेना चाहिए तथा जरूरत पड़ने पर इम्युनोग्लोबुलिन लेना बाहिए। जिले वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध रखने की व्यवस्था की गई है। नागरिक घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय समय पर चिकित्सा उपचार ले।

जिले में पशु काटने की घटनाओं के आंकड़े

  • कुत्ताः 7,296

  • बिल्ली : 991

  • बंदर: 376

  • अन्य पशु: 461

  • कुल: 9,124

Navbharat Live
navbharatlive.com