Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में बुनियादी सुविधाओं का संकट; बिजली, पानी और सड़कों की समस्याओं से जूझ रहे नागरिक

Bhandara Civic Infrastructure: भंडारा में स्मार्ट सिटी के दावों के बीच लोग बिजली, पानी और जर्जर सड़कों से त्रस्त हैं। जनता ने दिखावे के प्रोजेक्ट्स के बजाय बुनियादी सुविधाएं सुधारने की मांग की है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 10, 2026 | 02:11 PM

बाबा पटेल और सचिन कारेमोरे (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Smart City Infrastructure Reality Check: स्मार्ट सिटी बनने के बड़े-बड़े दावे अब बीते दिनों की बात लगते हैं। शहरवासियों को फिलहाल किसी महत्वाकांक्षी परियोजना से अधिक अपनी बुनियादी सुविधाओं की चिंता है। नए प्रशासकों और जनप्रतिनिधियों से शहरवासियों की अपेक्षा है कि वे बिजली, पानी, सड़क, यातायात और व्यवसाय से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का समाधान कर नागरिकों को राहत प्रदान करें।

भंडारा: नहर में लगा हुआ मोटर ले गए चोर

खेत की सिंचाई के लिए नहर पर लगाया गया पानी का मोटर पंप अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। पाथरी निवासी समीर सुधाकर हटवार (19) ने खेत की सिंचाई के लिए नहर पर सबमर्सिबल मोटर लगाई थी।

बुनियादी सुविधाओं से हो विकास की शुरुआत

सामाजिक कार्यकर्ता सचिन कारेमोरे ने कहा की भंडारा शहर के विकास की शुरुआत बुनियादी सुविधाओं से होनी चाहिए। आज भी नागरिकों को बिजली, सड़क और पानी जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लंबे समय तक सुधार कार्य नहीं होने से आम लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को नुकसान होता है। कई सड़कों की स्थिति जर्जर है, जिससे आवागमन कठिन और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

सम्बंधित ख़बरें

वीआईपी रोड पर पेड़ कटाई विवाद, नागपुर मनपा के निशाने पर होर्डिंग कंपनी; स्थानीय लोगों का विरोध

मुंबईकरों की बल्ले-बल्ले! चेंबूर स्टेशन जल्द होगा शुरू; अब एक ही जगह पर मिलेगी मेट्रो, मोनो और लोकल की सुविधा

मेयर रितु तावड़े की कार और ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुणे के बाद मुंबई में मचा हड़कंप

नागपुर फायर ब्रिगेड में भर्ती का रास्ता साफ; ‘अग्निशामक विमोचक’ के 500 पदों पर होगी 100% सीधी भर्ती

स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान कर नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक शहरी जीवन उपलब्ध कराना चाहिए।

प्रभावी नियोजन और सख्त क्रियान्वयन जरूरी

व्यवसायी बाबा पटेल ने कहा की भंडारा शहर को बड़े कारखानों और आकर्षक परियोजनाओं के सपने दिखाने के बजाय मौजूदा समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। वर्षों से विकास के नाम पर बड़े प्रकल्पों की घोषणाएं होती रही हैं, लेकिन उनका लाभ आम नागरिकों तक नहीं पहुंचा। व्यापार और रोजगार बढ़ाने के लिए पर्याप्त नियोजित व्यावसायिक स्थान उपलब्ध नहीं है।

जहां बाजार विकसित है, वहां ग्राहकों के लिए पार्किंग, फुटपाथ और यातायात प्रबंधन जैसी सुविधाओं का अभाव है। दूसरी ओर, अव्यवस्थित रूप से बढ़ती रेहड़ी-पटरी व्यवस्था ने सड़कों पर दबाव बढ़ा दिया है। शहर के संतुलित विकास के लिए प्रभावी नियोजन और सख्त क्रियान्वयन आवश्यक है।

यह भी पढे़ं:- Western Railway: BMC और रेलवे के बीच 483 करोड़ का विवाद, 15 साल से पानी के कनेक्शन को तरस रहे 25 हजार यात्री

भंडारा: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर

जुनोना गांव के पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जुनोना निवासी मंगेश सुरेश काटेखाये (21) की शिकायत के अनुसार 30 मई की शाम उनके पिता मोटरसाइकिल से पवनी से जुनोना जा रहे थे। इसी दौरान मांगली से पवनी की ओर जा रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर के चालक दिगंबर वासुदेव बावनकर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जारी है। पवनी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhandara civic issues infrastructure disruption road accident theft case 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 02:11 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.