भंडारा में तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, मासूम बच्चों समेत 6 घायल; परीक्षा देने जा रहे थे छात्र
Bhandara Car Accident News: भंडारा के मोहाडी-आंधलगांव मार्ग पर भीषण हादसा। शादी से लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी। दो मासूम बच्चों समेत छह घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
Bhandara Road Safety: मोहाडी आंधलगांव मार्ग पर 22 अप्रैल की सुबह लगभग 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। विवाह समारोह से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसे में चालक सहित कार में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।
घायलों की पहचान पुना निवासी रोहन राजू पवनीकर18, गीता संजय निनावे 40, संजय पांडुरंग निनावे45, सपना राजेंद्र कुंभारे41, विहान राजेंद्र कुंभारे7 तथा माही राजेंद्र कुंभारे12 रूप में हुई है। हादसे में सभी को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोट लगने की जानकारी मिली है।
यह सभी लोग कार क्रमांक एमएच 12वाईएन 9886 से एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद सुबह जल्दी गांव लौटने का निर्णय लिया गया, क्योंकि विहान और माही की उसी दिन परीक्षा थी।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में महिला आरक्षण की आड़ में भाजपा ने रची गलत परिसीमन की साजिश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वंदना काले का हमला
तिरोड़ा: सिंचाई के अभाव में सूख रही रबी धान की फसल, धापेवाड़ा प्रकल्प के खिलाफ 42 गांवों के किसानों का आक्रोश
भंडारा खेत में बैंगन तोड़ रहे किसान पर जंगली सूअर का हमला, गंभीर रूप से घायल; वन विभाग से मदद की गुहार
साकोली लवारी में वन विभाग द्वारा खेत मार्ग पर लगाया गया अवरोध हटा, किसानों को मिली आवागमन की बड़ी राहत
इसी कारण परिवार सुबहसुबह मोहाडी की ओर रवाना हुआ था। आंधलगांव के समीप पहुंचते ही तेज गति से चल रही कार चालक का नियंत्रण खो बैठी। अचानक कार सड़क से उतरकर नहर में जा पलटी। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा तत्काल राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तुरंत आंधलगांव के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए प्रशासनप्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए भंडारा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की ओर से उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आंधलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हादसे के पीछे तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या अन्य तकनीकी कारणों की जांच कर रही है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने मोहाडीआंधलगांव मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
