भंडारा खेत में बैंगन तोड़ रहे किसान पर जंगली सूअर का हमला, गंभीर रूप से घायल; वन विभाग से मदद की गुहार
Bhandara News: बैंगन तोड़ने गए किसान पर जंगली सूअर का हमला, घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के किसानों में दहशत, वन विभाग से आर्थिक सहायता की मांग।
Bhandara Forest Department News: तुमसर तहसील के कांद्री वन क्षेत्र अंतर्गत सोरणा गांव के खेत इलाके में एक किसान पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। यह घटना 22 अप्रैल की सुबह करीब 830 बजे हुई। हमले में किसान घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भय का माहौल है। घायल किसान की पहचान सोरणा निवासी सुनील रतन राठोड़ 42 के रूप में हुई है।
सुनील राठोड सुबह अपने खेत में बैंगन तोड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से छिपे बैठे जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। किसानों ने शोर मचाकर और साहस दिखाते हुए जंगली सूअर को वहां से भगाया तथा घायल किसान को उसके चंगुल से छुड़ाया।
इसके बाद तत्काल उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जांब ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्र सहायक राजू तिबुड़े, वनरक्षक रोशन आलाम तथा वन मजदूर दिलीप मोहतुरे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा किया। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल किसान से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।ग्रामीणों में दहशत का माहौलइस घटना के बाद सोरणा और आसपास के किसानों में दहशत फैल गई है।
सम्बंधित ख़बरें
साकोली लवारी में वन विभाग द्वारा खेत मार्ग पर लगाया गया अवरोध हटा, किसानों को मिली आवागमन की बड़ी राहत
मुंबई: मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने वाली महिला पर FIR, भाजपा रैली में ट्रैफिक जाम पर जताई थी नाराजगी
तुमसर में सड़कों पर सजने वाले सब्जी बाजार से चरमराई यातायात व्यवस्था, पूर्व नगरसेवक ने की विस्थापन की मांग
भंडारा: खेतों की मेढ़ पर पहुंचे जिलाधिकारी, ‘मातोश्री खेत सड़क’ कार्य मानसून से पहले पूरे करने के निर्देश
किसानों का कहना है कि खेतों में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही के कारण खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने वन विभाग से घायल किसान को आर्थिक सहायता देने तथा क्षेत्र में जंगली सूअरों के आतंक पर नियंत्रण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि किसानों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
