बोर्ड परीक्षा पर हाईटेक पहरा, हर कक्षा में CCTV; 32 हजार विद्यार्थी, 155 केंद्र: तैयारियां पूरी
Bhandara Board Exam: भंडारा में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी अनिवार्य। 32,297 विद्यार्थी, 155 मुख्य केंद्रों पर नकलमुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Bhandara Board Exam Security: भंडारा फरवरी मार्च 2026 में आयोजित होने वाली माध्यमिक (10वीं) एवं उच्च माध्यमिक (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के लिए भंडारा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए तकनीक का विशेष उपयोग किया जा रहा है।
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी 2026 से तथा 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी। जिले में इस वर्ष 10वीं के 15,419 और 12वीं के 16,878 विद्यार्थी, कुल 32,297 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में कुल 155 मुख्य परीक्षा केंद्र और 9 उपकेंद्र निर्धारित किए गए हैं। 12वीं 67 मुख्य केंद्र, 5 उपकेंद्र, 10वीं 88 मुख्य केंद्र 4 उपकेंद्र है। तहसील निहाय केंद्रों का समुचित नियोजन कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
नागपुर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शिवलिंग पटले के निर्देशानुसार, प्रत्येक परीक्षा केंद्र की हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा अवधि की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश केंद्र प्रमुखों को दिए गए हैं। इसके अलावा, नकल व अन्य अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षण अधिकारी मनीषा गजभिये ने निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर पानी, प्रकाश और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए लेखक (स्क्राइब) और अतिरिक्त समय जैसी सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
9 संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी विशेष सतर्कता
जिले के 9 परीक्षा केंद्रों को ‘संवेदनशील’ घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर परीक्षा समय के दौरान स्थायी निगरानी दल, अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त तथा केंद्र के 500 मीटर परिसर में जमावबंदी लागू रहेगी।
यह भी पढ़ें:-शिरपुर में ट्रैक्टर चोरी का पर्दाफाश, 11.30 लाख का माल बरामद, देवली पुलिस की बड़ी कामयाबी
इन केंद्रों पर उड़नदस्तों के अधिक दौरे भी तय किए गए है। गोपनीयता बनाए रखने के लिए इन केंद्रों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए है।
शिक्षा विभाग ने अभिभावको, विद्यार्थियों और समाज के सभी घटकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बोर्ड परीक्षाएं शात, शिस्तबद्ध और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
