बैरागीवाड़ा में मामूली विवाद पर दो परिवारों में खूनी संघर्ष; लोहे के कड़े से दांत तोड़ा, 8 लोगों पर मामल दर्ज
Bhandara Police News: भंडारा के बैरागीवाड़ा में दो परिवारों के बीच मामूली विवाद के चलते हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
Bhandara Crime News: भंडारा शहर के स्वामी विवेकानंद वार्ड बैरागीवाड़ा परिसर में मामूली विवाद के चलते 2 परिवारों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर भंडारा पुलिस ने कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पहले पक्ष की शिकायतकर्ता अर्चना सुरेंद्र श्रीवास्तव 41 के अनुसार रात करीब 8 बजे उनके भाई शैलेंद्र को आरोपी इलियास अकबर बेग मिर्झा और अल्फाज अकबर बेग मिर्झा घर के सामने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे।
भाई को बचाने के लिए जब अर्चना और उनकी मां रमा बीचबचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इलियास ने अर्चना का कॉलर पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया, जबकि अल्फाज ने उनका हाथ पकड़कर खींचतान की। इसी दौरान इलियास ने लोहे के कड़े से शैलेंद्र के चेहरे पर वार किया, जिससे उसका एक दांत टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में भालू का हमला, बरामदे में सो रही महिला गंभीर घायल,
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में 100% मतदान, महायुति की जीत के दावे तेज, 22 जून को आएंगे नतीजे
Varanasi: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी में खूनी खेल, लड़के के बाबा की गोली मारकर हत्या
पुणे में दैवीय शक्ति के नाम पर 15 साल तक महिला का शोषण, पेशाब पीने को किया मजबूर, ढोंगी बाबा समेत 8 गिरफ्तार
इस मामले में इलियास, अल्फाज और उनके मातापिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की शिकायतकर्ता राशेदा अकबर बेग मिर्झा 53 के अनुसार, उनके बेटे इलियास का शिवाजी स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में शैलेंद्र श्रीवास्तव के साथ पहले से विवाद हुआ था।
इसी बात को लेकर इलियास जब शैलेंद्र के घर के बाहर बातचीत करने गया, तो शैलेंद्र और उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि शैलेंद्र ने इलियास के हाथ के पास जोर से काट लिया। राशेदा मिर्झा ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह झगड़ा शांत कराने पहुंचीं, तो शैलेंद्र की मां, बहन और पत्नी ने उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की।
इस शिकायत के आधार पर शैलेंद्र श्रीवास्तव और उसके परिवार की तीन महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। भंडारा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामले की जांच जारी है।
