भंडारा: अग्रवाल पेट्रोल पंप पर कम ईंधन देने का वीडियो वायरल, प्रशासन ने 6 नोजल सील कर 65 हजार का जुर्माना
भंडारा के अग्रवाल पेट्रोल पंप पर कम तेल देने का वीडियो वायरल। कलेक्टर के आदेश पर विभाग ने 6 नोजल सील किए और 65 हजार जुर्माना लगाया, हालांकि संचालक ने कार्रवाई से इनकार किया।
Bhandara Agrawal Petrol Pump: भंडारा शहर स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के अग्रवाल पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को पेट्रोल की मात्र कम देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामले में कलेक्टर सावन कुमार के निर्देश पर वजन एवं माप विभाग अधिकारी अंजली कोहरु ने कार्रवाई करते हुए छह नोजल सील कर दिए और 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
हालांकि पेट्रोल पंप चालक सुनील अग्रवाल ने ऐसी किसी भी कारवाई को नकारते हुए कहा की उनका पंप नियमित रूप से शुरू है जिसके बाद अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
वजन एवं माप अधिकारी अंजली कोहरु ने नवभारत को बताया कि जांच में पांच लीटर पर 25 से 30 मिली ईंधन कम पाया गया। इसके बाद कुल 6 नोजल सील कर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नियम अनुसार पंप को सात दिन तक सील किया जा सकता था, लेकिन संचालक द्वारा तत्काल 65 हजार रुपये का जुर्माना भरने पर आगे की जांच जारी रखी गई है और जुर्माना बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
भंडारा में SIR अभियान को लेकर शिक्षकों की मांग, दोपहर 2 बजे बाद कार्यमुक्त करने की अपील
Bhandara News: पवनी में स्मार्ट मीटर के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन
Bhandara News: लाखांदुर के PHC में सांपों का आतंक, फर्श की दरारों से निकल रहे जहरीले नाग
समाजसेवक शमशेर खान और पंप के पूर्व कर्मचारी प्रकाश सार्वे द्वारा किए गए परीक्षण में पांच लीटर पर लगभग 50 एमएल ईंधन कम पाया गया। प्रकाश सार्वे ने इसकी जानकारी शमशेर खान को दी। एक कर्मचारी ने मशीन में गड़बड़ी और कम मात्रा देने की सेटिंग की पुष्टि भी की। ग्राहकों की शिकायतों के बावजूद संचालक द्वारा ध्यान नहीं देने का आरोप है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें धोखाधड़ी के संकेत मिले हैं। शिकायत पर कलेक्टर सावन कुमार ने तुरंत जांच के आदेश दिए जिसके बाद संबंधित विभाग एक्शन में आया और कार्रवाई की गई।पंप के सारे नोजल शुरू अग्रवाल वहीं पंप संचालक सुनील अग्रवाल ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया।
उन्होंने कहा कि विभाग ने केवल सामान्य जांच की थी और किसी भी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। सभी मशीनें और नोजल पूरी तरह चालू हैं। इस विरोधाभासी बयान के बाद विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
