ओबीसी जनगणना के लिए अलग कॉलम नहीं तो जनगणना का बहिष्कार, अड्याल ग्रामसभा का फैसला
Bhandara OBC Census: भंडारा जिले के पवनी तहसील स्थित अड्याल ग्राम पंचायत ने राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग की है। ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।
OBC Census (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Census Boycott : राष्ट्रीय जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी की अलग से गणना के लिए स्वतंत्र कॉलम शामिल किए जाने की मांग को लेकर पवनी तहसील के अड्याल ग्राम पंचायत ने कड़ा रुख अपनाया है। ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि यदि केंद्र सरकार जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम उपलब्ध नहीं कराती है, तो गांव के नागरिक पूरी जनगणना प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में पारित प्रस्ताव ग्रामसभा द्वारा मंजूर कर पवनी तहसीलदार को सौंप दिया गया है।
विशेष ग्रामसभा में लिया गया एकमत निर्णय अड्याल ग्राम पंचायत में सरपंच शिवशंकर मुंगाटे की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी पी। जे। साखरे तथा उपसरपंच शंकर मानापुरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 116 ग्रामवासियों की उपस्थिति में आयोजित इस सभा में जनगणना के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई।
ग्रामसभा ने जनगणना बहिष्कार का प्रस्ताव किया पारित
ग्रामसभा में उपस्थित नागरिकों ने कहा कि जनगणना में ओबीसी की अलग गणना नहीं होने से इस वर्ग को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी दौरान धनंजय मुलकलवार ने जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम उपलब्ध होने तक जनगणना कार्य का पूर्ण बहिष्कार करने का प्रस्ताव रखा, जिसका रामकृष्ण कुर्झेकर ने समर्थन किया। प्रस्ताव को ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
महाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
ये भी पढ़े: 4 महीने से नहीं मिला कमीशन, नागपुर के राशन दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट; मांग के बावजूद प्रशासन उदासीन
ओबीसी कॉलम नहीं मिलने पर प्रगणकों को जानकारी नहीं देंगे ग्रामीण
जनगणना कर्मियों को नहीं दी जाएगी जानकारी ग्रामवासियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जनगणना के लिए गांव में आने वाले किसी भी पर्यवेक्षक अथवा प्रगणक को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। तहसीलदार और जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र जावक क्रमांक 60/25 में मांग की गई है कि जब तक ओबीसी जनगणना का मुद्दा हल नहीं होता, तब तक गांव में प्रगणकों को न भेजा जाए।
