- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bees Attack Passersby And Residents
बंदर की शरारत से भड़की मधुमक्खियां, राहगीरों पर किया हमला
भंडारा में मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी, स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को सूचित किया।

Bhandara News: भंडारा शहर के पुलिस थाने के सामने स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में शुक्रवार, 20 मार्च को सुबह करीब 9 बजे मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों और निवासियों पर हमला कर दिया.
इस अचानक हुए हमले के कारण इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपार्टमेंट की इमारत पर मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा हुआ था.
सुबह के समय वहां पहुंचे कुछ बंदरों की धमाचौकड़ी के दौरान छत्ते को जोर का धक्का लगा. इससे मधुमक्खियां विचलित होकर छत्ते से बाहर निकल आईं और नीचे आवागमन कर रहे लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.
सम्बंधित ख़बरें
वंचितों को मिला न्याय, किसानों को मुआवजा, बावनकुले के नेतृत्व में सफल रहा गोंदिया तहसील स्तरीय शिविर
फुलमोगरा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 3 गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
नागपुर: सदर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर वाहन चोर; 5 दोपहिया वाहन बरामद, जाफरनगर और गवलीपुरा की चोरी सुलझी
गड़चिरोली: 22 साल जंगल में भटकने के बाद मुख्यधारा में लौटी संगीता की अपील; ‘हिंसा छोड़ें, परिवार के लिए जिएं’
मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधरउधर भागने लगे. एक व्यक्ति अपनी छोटी बेटी के साथ बाइक से जा रहा था, जिसे हमले से बचने के लिए तुरंत सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी.
मार्ग से गुजरने वाले अन्य नागरिकों ने पास की दुकानों के शटर गिराकर खुद को बचाया. बाक्स लोगों से सतर्क रहने की अपील घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिक डॉ. आशीष पालीवाल ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया. जिला नियंत्रण कक्ष ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए दमकल विभाग और एम्बुलेंस को मौके पर रवाना किया.
दमकल कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और इलाके को सुरक्षित करने के प्रयास किए. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नागरिकों से अपील की है कि वे इस मार्ग से गुजरते समय सतर्कता बरतें और यदि छत्ता दोबारा सक्रिय दिखता है, तो तुरंत सूचित करें.
Bees attack passersby and residents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा के नेताओं को खरीद रही TMC! सुवेंदु अधिकारी ने लगाया बड़ा आरोप
Mar 20, 2026 | 07:39 PMवंचितों को मिला न्याय, किसानों को मुआवजा, बावनकुले के नेतृत्व में सफल रहा गोंदिया तहसील स्तरीय शिविर
Mar 20, 2026 | 07:31 PMफुलमोगरा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 3 गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
Mar 20, 2026 | 07:26 PMनागपुर: सदर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर वाहन चोर; 5 दोपहिया वाहन बरामद, जाफरनगर और गवलीपुरा की चोरी सुलझी
Mar 20, 2026 | 07:24 PMगड़चिरोली: 22 साल जंगल में भटकने के बाद मुख्यधारा में लौटी संगीता की अपील; ‘हिंसा छोड़ें, परिवार के लिए जिएं’
Mar 20, 2026 | 07:24 PMअभी संभल जाओ वरना पछताओगे, मीठी बातें करने वाले क्यों बन जाते हैं दुश्मन? प्रेमानंद जी महाराज की सलाह
Mar 20, 2026 | 07:17 PMमहाराष्ट्र पुलिस का डिजिटल अवतार: AI आधारित ‘MahaCrimeOS’ को 2 करोड़ की मंजूरी; जांच होगी अब और भी तेज
Mar 20, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM










