- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Gambling Den Raided In Fulmogra
फुलमोगरा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 3 गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
जवाहरनगर पुलिस ने फुलमोगरा में जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 3 लाख 1 हजार 510 रुपये का माल जब्त किया, 3 आरोपी गिरफ्तार।

Bhandara News: जवाहरनगर पुलिस थाना अंतर्गत फुलमोगरा क्षेत्र में चल रहे एक जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में माल जब्त किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 लाख 1 हजार 510 रुपये का माल बरामद किया है और 3 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, जबकि 5 अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए. फुलमोगरा स्थित त्रिशरण बुद्ध विहार के पीछे एक खाली प्लॉट पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा.
मौके से पुलिस ने अतुल उत्तम रामटेके 37, प्रणय नाशिक बागडे 29 और दिनेश दलपत आगासे 40 को जुआ खेलते हुए दबोच लिया.छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही अक्षय वासनिक, रंजित मेश्राम, प्रवीण मेश्राम, लकी बोरकर और अनिकेत घरडे नामक पांच आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से 950 रुपये नकद, ताश के पत्ते और आरोपियों के पास से मिली नकदी जब्त की है.
इसके अलावा, पुलिस ने मौके से चार दुपहिया वाहन भी जब्त किए हैं, जिनमें एक एक्टिवा मोपेड क्र. एमएच 36 एजे 6840, एक बजाज पल्सर क्र.एमएच 36एएस 8046, एक ड्रीम युगा क्र.एमएच 36 टी 6554 और एक अन्य बजाज पल्सर क्र. एमएच 36 एई 3902 शामिल हैं. जवाहरनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक भीमाजी पाटिल के मार्गदर्शन में पीएसआई चुटे, हवलदार कढव और उनकी टीम ने की है.फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है.
सम्बंधित ख़बरें
केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड
महिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश
वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
वसई-विरार मनपा का रिवाइज्ड डीपी जल्द, नहीं हो पा रहा नियोजित विकास!
Gambling den raided in fulmogra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड
Mar 20, 2026 | 08:58 PMDhurandhar 2 की सक्सेस पर झूमे दानिश पंडोर, बोले- तीन फेस्टिवल्स के बीच लोग मना रहे ‘धुरंधर महोत्सव’
Mar 20, 2026 | 08:57 PMCBI के चक्रव्यूह में अनिल अंबानी, ₹2,929 करोड़ के फ्रॉड केस में लगातार दूसरे दिन पूछताछ; क्या मिलेगी राहत?
Mar 20, 2026 | 08:56 PM‘याद रखेगा अमेरिका…’, ट्रंप ने NATO को बताया ‘कागजी शेर’, सहयोगी देशों को जमकर लताड़े राष्ट्रपति
Mar 20, 2026 | 08:52 PMChaitra Navratri 2026: इस नवरात्रि माता के इन 9 पावन मंदिरों के करें दर्शन, अभी बना लें प्लान
Mar 20, 2026 | 08:51 PMमहिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश
Mar 20, 2026 | 08:48 PMवर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
Mar 20, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM











