अक्षय तृतीया पर सजे भंडारा के बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़; कारोबार में बढ़ी उम्मीदें
Bhandara News: अक्षय तृतीया पर भंडारा के सराफा, कपड़ा और वाहन बाजारों में भारी रौनक है। अबूझ मुहूर्त पर खरीदारी को शुभ मानकर लोग बाजारों में उमड़ रहे हैं, जिससे व्यापारियों में उत्साह है।
Bhandara Market Gold Silver Shopping News: भंडारा हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ मानी जाने वाली अक्षय तृतीया के पर्व को लेकर शहर सहित जिलेभर के बाजार पूरी तरह सज गए हैं। इस खास अवसर पर सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, बर्तन दुकानें, वाहन शोरूम और गृह सजावट सामग्री की दुकानों पर आकर्षक सजावट की गई है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है और व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है।
इस दिन सोनाचांदी, बर्तन, वाहन, जमीन, मकान तथा अन्य नई वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसी कारण लोग इस दिन नई शुरुआत करने और खरीदारी करने को प्राथमिकता देते हैं। इसे देखते हुए व्यापारियों ने भी विशेष तैयारियां की हैं।
सराफा बाजार में सोनेचांदी के नए डिजाइनों के आभूषण ग्राहकों के लिए सजाए गए हैं, वहीं बर्तन दुकानों पर स्टील, तांबा और पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ी है। कपड़ा बाजार में भी महिलाओं और युवाओं की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात केस बड़ा मोड़: मुख्य गवाह और ट्रस्टी जितेंद्र शेलके की भीषण सड़क हादसे में मौत, कंटेनर में धंसी कार
भंडारा में संस्कार भारती की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंदा मुरकुटे बनीं अध्यक्ष और नीता मलेवार उपाध्यक्ष
मारेगांव में मतदाता सूची मैपिंग में तहसील जिले में अव्वल, 85% कार्य पूरा कर फर्जी मतदाताओं पर कसी नकेल
पुणे के सरकारी हॉस्टल में खूंखार नक्सली हिडमा का महिमामंडन! छात्रों ने किया डांस, अब पुलिस ने लिया एक्शन
फैशनेबल वस्त्रों की हो रही खरीदारी गर्मी के मौसम को देखते हुए हल्के और फैशनेबल वस्त्रों की खरीदारी जोरों पर है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक दुकानों और वाहन शोरूम में भी ग्राहकों की पूछताछ बढ़ गई है। कई दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट, उपहार योजनाएं और आकर्षक ऑफर भी शुरू किए हैं।
बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। नई उम्मीद लेकर आता है पर्व व्यापारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया का पर्व हर वर्ष कारोबार के लिए नई उम्मीद लेकर आता है।
इस बार भी बाजार में अच्छा प्रतिसाद मिलने की उम्मीद है। ग्राहकों में भी पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और लोग परिवार सहित बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं।
दानपुण्य का महत्व धार्मिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किया गया दानपुण्य और खरीदी गई वस्तु अक्षय फल देती है। यही कारण है कि यह पर्व श्रद्धा, विश्वास और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कुल मिलाकर अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
