Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा

State Agriculture Awards: महाराष्ट्र शासन के कृषि विभाग द्वारा घोषित वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों में भंडारा जिले के दो किसानों को चुना गया है। आधुनिक खेती में नवाचार के लिए मिलेगा सम्मान।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 21, 2026 | 02:50 PM

किसान प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

2 Farmers Awarded In Bhandara: महाराष्ट्र शासन के कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय कृषि पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में जिले के दो प्रगतिशील किसानों ने अपनी मेहनत, नवाचार और उत्कृष्ट कृषि कार्य के दम पर स्थान बनाया है। जैविक खेती और आधुनिक टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने वाले इन किसानों के चयन से जिले का गौरव बढ़ा है।

पवन कटनकर को मिलेगा कृषिभूषण पुरस्कार

तुमसर तहसील के सिंधपुरी निवासी प्रगतिशील किसान पवन ताराचंद कटनकर का चयन ‘कृषिभूषण (जैविक खेती)’ पुरस्कार के लिए किया गया है। उन्होंने रासायनिक खेती छोड़कर पूरी तरह जैविक खेती को अपनाया और विषमुक्त कृषि उत्पादों के माध्यम से न केवल अपनी आय बढ़ाई, बल्कि समाज में जैविक खेती के महत्व को भी स्थापित किया। उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

नरेश ढोक को वसंतराव नाईक खेतीनिष्ठ किसान पुरस्कार

पवनी तहसील के निलज गांव निवासी नरेश रामचंद्र ढोक को ‘वसंतराव नाईक खेतीनिष्ठ किसान पुरस्कार’ (सामान्य वर्ग) के लिए चुना गया है। उन्होंने पारंपरिक खेती में आधुनिक तकनीकों का समावेश कर टिकाऊ कृषि का सफल मॉडल विकसित किया है।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद

ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला

भंडारा के साकोली थानेदार के खिलाफ विधायक विनोद अग्रवाल की शिकायत, एसपी से की जांच की मांग

गड़चिरोली: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रलंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जल संरक्षण, नई कृषि तकनीकों के प्रयोग और उत्पादन बढ़ाने के क्षेत्र में उनके प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से मान्यता मिली है। उनकी कार्यशैली से क्षेत्र के अनेक किसान आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Nagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद

कृषि क्षेत्र में खुशी की लहर

राज्य सरकार हर वर्ष कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों और संस्थाओं को सम्मानित करती है। इस वर्ष जिले के दो किसानों के चयन से जिले के कृषि क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

यह सम्मान केवल पवन कटनकर और नरेश ढोक की उपलब्धि नहीं, बल्कि जिले में कृषि विकास और नवाचार को मिली सरकारी मान्यता भी माना जा रहा है। पुरस्कारों की घोषणा के बाद जिले के पालकमंत्री डॉ। पंकज भोयर, जिलाधिकारी सावन कुमार तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने दोनों किसानों को बधाई दी है।

Bhandara farmers pawan katankar naresh dhok maharashtra state agriculture awards

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.