-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Santosh Deshmukh Murder Case Supriya Sule Said I Will Fight This Battle Now
Supriya Sule: ये लड़ाई अब मैं लडूंगी, देशमुख परिवार को सुप्रिया सुले का वादा
- Written By: आकाश मसने
सुप्रिया सुले ने मंगलवार को अपनी पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड के साथ संतोष देशमुख के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। देशमुख परिवार से मिलने के बाद सुप्रिया सुले ने खुद लड़ाई लड़ने का प्रण लिया...

संतोष देशमुख के परिवार से मिलने पहुंची सांसद सुप्रिया सुले (सोर्स: एक्स@supriya_sule)
Supriya Sule Met Santosh Deshmukh Family: बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले भी कूद पड़ी हैं। सुप्रिया ने मंगलवार को अपनी पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड के साथ संतोष देशमुख के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। देशमुख परिवार से मिलने के बाद सुप्रिया सुले ने खुद लड़ाई लड़ने का प्रण लेते हुए देशमुख परिवार को न्याय दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि बीड के नागरिकों से कहा कि अब से बीड में किसी पर भी हमला होता है तो मुझे फोन करें।
संतोष देशमुख हत्या मामले में 2 महीने बीतने के बाद भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जबकि इस मामले में मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे का मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के अब तक के प्रयास बेकार साबित हुए हैं।
परळी जिल्हा: बीड येथील स्व महादेव मुंडे यांचा १६ महिन्यांपूर्वी खून झाला होता. त्यांच्या मारेकऱ्यांना अद्यापही शोधण्यात पोलीस यशस्वी झाले नाहीत. बीडच्या दौऱ्यावर असताना मुंडे यांच्या घरी जाऊन त्यांच्या कुटुंबीयांची भेट घेतली. त्यांचे सांत्वन केले. स्व. महादेव मुंडे यांच्या… pic.twitter.com/5MTGZnW3DA — Supriya Sule (@supriya_sule) February 18, 2025
वहीं प्रकरण को अब तक आगे बढ़ाने वाले बीजेपी विधायक सुरेश धस की विश्वसनीयता मंत्री धनंजय मुंडे से गुप्त मुलाकात के बाद खत्म हो गई है। ऐसे में सुप्रिया की देशमुख परिवार से मुलाकात के बाद राज्य की राजनीति फिर से गरमाने लगी है।
देशमुख परिवार ने की सुरक्षा की मांग
संतोष देशमुख की मां सहित पूरा परिवार सांसद सुप्रिया सुले के सामने फूट-फूट कर रो पड़ा। उन्होंने सुप्रिया सुले से कहा कि वे बहुत खुश थे लेकिन अब उबरना मुश्किल हो गया है। देशमुख परिवार ने सांसद सुले से न्याय और सुरक्षा दिलाने की मांग की। इस मौके पर सुप्रिया ने कहा कि अपने बच्चे को खोना, एक मां के लिए सबसे बड़ा दुख होता है।
सम्बंधित ख़बरें
सरसकट कर्जमाफी की मांग पर संभाजीनगर में किसानों का चक्काजाम, मुख्यमंत्री के आश्वासन देने पर आंदोलन स्थगित
उद्धव के बाद शरद पवार लगेगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद संजय पाटिल की BJP में घर वापसी तय, इस दिन थामेंगे कमल
क्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीति का मुद्दा नहीं है। हमें एक इंसान के तौर पर इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना होगा। 69 दिन हो गए हैं। लेकिन पीड़ित परिवार को अभी तक कोई न्याय नहीं मिला है। मैं एक इंसान के तौर पर यह लड़ाई लड़ूंगी।
सुप्रिया सुले ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि हम महाराष्ट्र में मानवता भूल गए हैं। देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री बन गये हैं। मुझे लगा था मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार की मुलाकात के बाद 8 दिन में न्याय मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि अब मैं मुख्यमंत्री से समय मांगूंगी और झोली फैलाकर न्याय मांगूंगी।
महिलाएं अपने हाथ में लें लड़ाई
सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि यह हम सबकी लड़ाई लड़ाई है। मैं मुख्यमंत्री से पूछने जा रही हूं कि आपका प्रशासन क्या कर रहा है? फरार आरोपी कृष्णा आंधले कहां गया? क्या उसका नहीं मिलना संभव है? दो महीने बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। गिरफ्तार आरोपियों की सीडीआर की जरूरत है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस ने इस हत्या मामले की जानकारी देने के लिए एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। इस देश में जबरन वसूली एक बड़ा अपराध है। वाल्मिक कराड को पहले क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया? हफ्ता मांगा तभी ईडी, सीबीआई को शामिल क्यों नहीं किया? ऐसे सवाल दागते हुए सुप्रिया ने महिलाओं से लड़ाई को अपने हाथों में लेने का आव्हान किया।
Santosh deshmukh murder case supriya sule said i will fight this battle now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














