बीड में यूपी स्टाइल एक्शन: NEET Paper Leak के मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी का 4 मंजिला घर बुलडोजर से जमींदोज
NEET Paper Leak मामले के मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन। महाराष्ट्र के बीड में कुलकर्णी की अवैध चार मंजिला इमारत को बुलडोजर से जमींदोज किया गया।
- Written By: गोरक्ष पोफली
बुलडोजर कार्रवाई की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Beed Bulldozer Action: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET Paper Leak मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई के बाद अब स्थानीय प्रशासन का डंडा भी मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी पर चला है। महाराष्ट्र के बीड में कुलकर्णी से जुड़ी एक कथित अवैध चार मंजिला इमारत को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा जारी नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद यह विध्वंस की कार्रवाई शुरू की गई, जिसने पेपर लीक माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है।
कौन है पी.वी. कुलकर्णी और क्या है उसका अपराध?
सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि पी.वी. कुलकर्णी कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि एक रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर है जो लातूर के प्रतिष्ठित दयानंद कॉलेज में सेवा दे चुका था और वर्तमान में पुणे में सक्रिय था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह NTA की परीक्षा प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा था, जिसके कारण उसकी पहुंच गोपनीय प्रश्नपत्रों तक आसान हो गई थी।
घर पर लगाई थी पेपर रटवाने की स्पेशल क्लास
सीबीआई की तफ्तीश के अनुसार, कुलकर्णी ने अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में पुणे स्थित अपने निजी आवास पर एक स्पेशल कोचिंग क्लास आयोजित की थी। इस क्लास में उन चुनिंदा छात्रों को बुलाया गया था जो मोटी रकम देने को तैयार थे। यहां कुलकर्णी ने छात्रों को प्रश्नपत्र के सवाल और उनके सही जवाब सीधे बोलकर लिखवाए और उन्हें पूरी तरह रटने का निर्देश दिया। जब बाद में जांच टीमों ने इन कॉपियों का मिलान 3 मई 2026 को हुई असली परीक्षा से किया, तो सवाल 100% मेल खाते पाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला के तारफैल क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 150 घरों पर चला बुलडोजर, पुनर्वसन की मांग तेज
NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट ने CBT मोड में दोबारा परीक्षा पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
मुंबई में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना को गति देने के लिए बीएमसी का एक्शन, 150 अवैध निर्माण ध्वस्त
Explainer: NEET री-एग्जाम के लिए क्यों उतारनी पड़ रही है सेना? क्या टीचर की जगह जवान लेगें परीक्षा, कारण क्या?
Beed, Maharashtra: A bulldozer action was carried out against an allegedly illegal four-storey building linked to retired professor P. V. Kulkarni, an accused in the NEET paper leak case, in Beed, Maharashtra. The demolition began after the expiry of a municipal notice pic.twitter.com/vsTjA5xNpz — IANS (@ians_india) June 1, 2026
यह भी पढ़ें: क्या जुइली दलवी की निर्दलीय उम्मीदवारी के पीछे एकनाथ का हाथ है? जानें MLC चुनाव में बगावत का इनसाइड ड्रामा
सीबीआई का शिकंजा और देशभर में छापेमारी
सीबीआई ने इस मामले में निर्णायक सफलता तब हासिल की जब 14 मई को गिरफ्तार की गई महिला आरोपी मनीषा वाघमारे ने कुलकर्णी के नाम का खुलासा किया। इसके बाद कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई की विशेष टीमें अब तक जयपुर, गुरुग्राम, नासिक और अहिल्यानगर जैसे शहरों से 7 अन्य आरोपियों को दबोच चुकी हैं।
बीड में हुई इस बुलडोजर कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ केवल कानूनी मुकदमा ही नहीं, बल्कि उनके आर्थिक और भौतिक साम्राज्य पर भी कड़ा प्रहार किया जाएगा। फिलहाल सीबीआई अन्य बड़े चेहरों को बेनकाब करने के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है।
