Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में भगोड़ी दुल्हन गिरफ्तार, गिरोह के सरगना की तलाश, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

Bogus Marriage Racket: बीड में फर्जी विवाह रैकेट का भंडाफोड़। शादी के तुरंत बाद भागने की कोशिश करती दुल्हन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी। पुलिस जांच तेज।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 10, 2025 | 09:50 AM

भगोड़ी दुल्हन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर एक फर्जी विवाह रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दूल्हों से पैसे लेकर शादियां कराई जाती थीं। यह गिरफ्तारी तब हुई जब महिला शादी के तुरंत बाद अपने ससुराल से भागने की कोशिश कर रही थी।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पुलिस ने महिला व 3 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एक एजेंट ने अंबाजोगाई तहसील के कोडरी गांव निवासी पीड़ित नागेश जगताप से कथित तौर पर 1.90 लाख रुपये लिए और उसे शादी कराने का आश्वासन दिया। जगताप और प्रीति राऊत का विवाह कैज तहसील के एक मंदिर में दोपहर करीब 12:30 बजे संपन्न हुआ।

भागने की कोशिश नाकाम

पुलिस ने बताया कि समारोह के बाद, युगल और उनके रिश्तेदार कोडरी गांव गए। हालांकि, शाम करीब साढ़े चार बजे नवविवाहिता ने शौचालय जाने के बहाने भागने की कोशिश की। एक ग्रामीण ने उसे संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा और जगताप के परिवार को सूचित किया। एक अधिकारी ने बताया कि तलाश शुरू की गई और वह दिघोल अंबा बस स्टैंड के पास मिली।

सम्बंधित ख़बरें

Thane News: अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त

Nashik Crime: रिकॉर्ड पर दर्ज दो शातिर आरोपी गिरफ्तार; 11 अपराधों का खुलासा

सिंहस्थ कुंभ में महिला सुरक्षा को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता, नीलम गोऱ्हे ने दिलाया भरोसा

चर्नी रोड-गिरगांव पुल विवाद, सैफी अस्पताल के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, समर्थन में उतरे मंत्री लोढ़ा

पुलिस ने दर्ज किया मामला

उससे पूछताछ में पता चला कि जगताप के साथ फर्जी शादी करके उसे धोखा देने की साजिश रची गई थी। जगताप की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राउत, उसकी चाची, एक विवाह एजेंट और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

यह भी पढ़ें – प्रेग्नेंसी टेस्ट कराओ, तब एंट्री, छात्राओं को पुणे के हॉस्टल का अनोखा फरमान, क्या कहता है विभाग?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दस्तावेज तैयार करने वाले स्थानीय नोटरी और शादी से पहले ही दूल्हे के नाम पर कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर से पूछताछ की जाएगी। तहसील अदालत ने राऊत को 10 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Maharashtra beed fake marriage racket bride arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 09:50 AM

Topics:  

  • Beed
  • Beed police
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.