‘हिन्दू लड़कियां जिम न जाएं’ BJP विधायक गोपीचंद पडलकर की विवादित सलाह, मचा सियासी बवाल
Gopichand Padalkar Controversial Statement: बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने हिंदू लड़कियों को जिम न जाकर घर पर योग करने की सलाह दी। बयान से राज्य में राजनीतिक और सांप्रदायिक विवाद खड़ा हुआ।
- Written By: आकाश मसने
गोपीचंद पडलकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
BJP MLA Gopichand Padalkar Advises Hindu Girls: महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक गोपीचंद पडलकर ने हिन्दू लड़कियों के लिए एक ऐसी सलाह दी है जिसके कारण राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्षी दलों ने पडलकर के बयान को सांप्रदायिक और महिलाओं की आजादी पर हमला बताया है।
दरअसल बीड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कॉलेज जाने वाली हिंदू लड़कियों से जिम न जाने और इसके बजाय घर पर ही योग करने का आग्रह किया।
क्या बोले गोपीचंद पडलकर?
बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने अपनी सलाह के पीछे एक ‘बड़ी साज़िश’ की ओर इशारा किया है। उन्होंने लड़कियों को सतर्क करते हुए कहा कि उन्हें यह पता नहीं होता कि जिम में उन्हें कौन प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
TMC में चर्चा का मंच नहीं…सुष्मिता देव का बड़ा बयान, बोलीं- BJP ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल
पडलकर ने यह दावा करते हुए एक विशेष समुदाय का भी जिक्र किया कि ‘वे’ हिन्दू लड़कियों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हिन्दू लड़कियों से विनम्र अनुरोध करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी जगहों से बचना चाहिए जहां जिम ट्रेनर की पहचान स्पष्ट न हो।
कॉलेज में बिना पहचान पत्र प्रवेश पर रोक की मांग
विवादित बयान के अलावा, गोपीचंड पडलकर ने युवाओं से संबंधित एक और मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक मजबूत प्रतिरोधक तंत्र बनाने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें:- ‘महाराष्ट्र के आधे से ज्यादा मंत्री भ्रष्ट’, संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- गुजरात की तरह दें इस्तीफा
इसके तहत, उन्होंने यह मांग की कि बिना पहचान पत्र (ID) के कॉलेज जाने वाले युवाओं की पहचान की जानी चाहिए और ऐसे लोगों के कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए।
पडलकर के इस बयान के बाद सियासत गरमा सकती है। विपक्षी दल इस विवादित सलाह को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश कर सकते हैं।
भाजपा विधायक के बयान से विवाद
कांग्रेस और एनसीपी नेताओं ने कहा है कि महिला सुरक्षा के नाम पर किसी खास समुदाय को निशाना बनाना अनुचित है। इस बीच, कुछ भाजपा नेताओं ने कहा है कि पडलकर का बयान उनकी निजी राय है और पार्टी की आधिकारिक नीति से मेल नहीं खाता।
