-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Bjp Satish Bhosale Absconding In Attempt To Murder In Beed Other Criminal Cases Arrested
Beed News: फरार BJP कार्यकर्ता ‘खोक्या’ भाई को पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार, अवैध शिकार सहित कई मामले दर्ज
- Written By: प्रिया जैस
बीड में आतंक मचाने वाले बीजेपी विधायक सुरेश धस के करीबी फरारा आरोपी खोक्या भाई उर्फ सतीश भोसले को पकड़ने में आखिरकार पुलिस को सफलता मिली है। सतीश भोसले के खिलाफ अवैध शिकार और मारपीट के कई मामले दर्ज है।

सतीश भोसले गिरफ्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में बीड जिले में आतंक फैलाने और दो लोगों की पिटाई करने वाले आरोपी खोक्या भाई उर्फ सतीश भोसले आखिर पुलिस की पकड़ में आ गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता एवं बीड विधायक सुरेश धस के करीबी सहयोगी सतीश भोसले को हत्या के प्रयास तथा अन्य मामलों में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सतीश भोसले को क्षेत्र में ‘खोक्या’ भाई नाम से भी जाना जाता है और उसने पिछले कुछ दिनों में कई समाचार चैनल से विस्तार से बात की थी, जबकि वह फरार था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि सतीश भोसले के खिलाफ बीड जिले में हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं, जबकि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।
गिरोह ने क्रिकेट बैट से किया हमला
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि शिरुर कासार तहसील के जापेडवाडी निवासी भोसले भाजपा की ‘भटके विमुक्त आघाडी’ का पदाधिकारी है। सतीश भोसले के खिलाफ अहिल्या नगर जिले में भी मामले लंबित हैं। हाल ही में प्रसारित एक वीडियों में वह और उसके गिरोह के सदस्य एक व्यक्ति पर क्रिकेट बैट से हमला करते नजर आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
विलास घुले मर्डर केस में बड़ा मोड़: सांसद के बेटे पर आरोप, सौरभ सोनवणे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
मराठवाड़ा में पानी का संकट भयावह, बीड के अधिकांश जलाशय खाली; प्रशासन ने पानी चोरी पर दी एफआईआर की चेतावनी
बीड नाव हादसे में एक महिला की मौत, ओवरलोडिंग बनी दुर्घटना की वजह, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
अवैध शिकार का किया था विरोध
अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय किसान ने भी सतीश भोसले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उनके बेटे ने भोसले के गिरोह द्वारा हिरण का शिकार करने के लिए जाल बिछाए जाने पर आपत्ति जताई तो सतीश भोसले ने उसके चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस के अनुसार, उसे बीड जिले की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मध्य महाराष्ट्र का बीड जिला पिछले तीन महीने से अधिक समय से सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के कारण चर्चा में है। स्थानीय विधायक सुरेश धस उस अभियान में सबसे आगे रहे जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे को भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की गई थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bjp satish bhosale absconding in attempt to murder in beed other criminal cases arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














