Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब मनचलों के कारण फिर दहला बीड, प्रताड़ना से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी, मां ने डिप्टी सीएम शिंदे को लिखा पत्र

Beed Crime: महाराष्ट्र का बीड जिला पिछले कुछ महीनों से अपराध का अड्डा बन चुका है। संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद अब कुछ मनचलों की प्रताड़ना के कारण बीड में एक छात्रा फांसी के फंदे से लटक गई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 20, 2025 | 07:40 PM

मृतक लड़की की मां ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘लाडली बहनों’ के वोट की बदौलत सत्ता में आई बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) व एनसीपी (अजित पवार) के गठबंधन वाली महायुति सरकार के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा पर बार-बार सवाल खड़े करनेवाली घटनाएं घट रही हैं। ताजा मामला सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के कारण सुर्खियों में आए बीड जिले से सामने आया है, जहां मनचलों की प्रताड़ना और धमकियों से परेशान कॉलेज छात्रा ने मौत को गले लगा लिया।

एयर होस्टेस बनने का सपना देखने वाली साक्षी कांबले नामक मृतका की मां ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिख कर अपनी बेटी की मौत के जिम्मेदार मनचले युवकों को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई है। अपनी बेटी की मौत से मां ने अब कठोर सजा की मांग की है।

अभिषेक कदम और दोस्तों ने किया ब्लैकमेल

साक्षी की मां का आरोप है कि बीड जिले में अभिषेक कदम और उसके 10 से 12 दोस्त कॉलेज में पढ़नेवाली छात्राओं से दोस्ती करते हैं। बाद में उनके साथ खींची गई तस्वीरों से छेड़छाड़ करके उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। साक्षी भी इस गिरोह का शिकार बन गई थी। प्रताड़ना से परेशान साक्षी ने करीब महीने भर पहले धाराशिव जिला निवासी अपने मामा के घर में फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। मामले में धाराशिव पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार भी किया था लेकिन कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।

सम्बंधित ख़बरें

Nashik Crime: रिकॉर्ड पर दर्ज दो शातिर आरोपी गिरफ्तार; 11 अपराधों का खुलासा

घोडेगांव में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत-एक गंभीर घायल, इलाके में दहशत

अपराध पर सख्त नजर: संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस को मिले हाईटेक सर्विलांस वाहन

प्रेमजाल में फंसाकर शोषण, आरोपी फरार; रामनगर पुलिस ने दर्ज किया गंभीर अपराध

शिंदे साहेब, अपनी भांजी को इंसाफ दो

अब साक्षी की मां कोयना विटेकर ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर इंसाफ दिलाने की मांग की है। उक्त पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पत्र में कोयना ने आरोप लगाया है कि आरोपी अभिषेक की बहन पुलिसकर्मी है, इसलिए धाराशिव पुलिस ने हल्की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अभिषेक के वाट्सऐप चैट की जांच ही नहीं की। नहीं तो उसकी शिकार बन रही कई और पीड़िताओं की जानकारी सामने आ जाती।

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पुलिस ने किया अपमान

कोयना का आरोप है कि पुलिस उप अधीक्षक स्वप्नील राठोड ने उनकी फरियाद सुनने की बजाय अपमान बर्ताव किया। कोयना ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि गृह मंत्रालय डीसीएम शिंदे के पास होता तो अभिषेक और उसके साथी आज जेल में होते। उन्होंने डीसीएम शिंदे से मामले की जांच के बाद अभिषेक के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की मांग की है।

Beed student troubled harassment committed suicide mother wrote letter to dcm eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 07:40 PM

Topics:  

  • Beed
  • Beed police
  • Crime
  • Eknath Shinde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.