चलते ऑटो से निकला पहिया, बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर; देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video
Beed Road Accident : महाराष्ट्र के बीड में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। चलती ऑटोरिक्षा का पहिया अचानक निकल जाने से रिक्शा बेकाबू होकर सामने से आ रहे बाइक सवार से जा टकराई।
- Written By: आकाश मसने
बीड में चलते ऑटो से पहिया निकलने से हुए हादसे का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Auto Rickshaw Wheel Out Viral Video: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सड़क पर सामान्य रफ्तार से दौड़ रही एक ऑटोरिक्षा अचानक हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा किसी मानवीय भूल या तेज रफ्तार की वजह से नहीं, बल्कि एक यांत्रिक खराबी के कारण हुआ, जिसने कुछ ही सेकंड में सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, बीड के एक व्यस्त मार्ग पर एक ऑटोरिक्षा यात्रियों को लेकर जा रही थी। अचानक चलती रिक्शा का एक पहिया अपनी धुरी से निकलकर अलग हो गया। पहिया निकलते ही चालक ने वाहन पर से पूरी तरह नियंत्रण खो दिया। तीन पहियों वाली यह गाड़ी असंतुलित होकर सड़क के दूसरी तरफ लहराने लगी।
ही घटना महाराष्ट्रातील बीड जिल्ह्यात घडली. चालत्या ऑटोरिक्षाचे चाक निघाल्याने नियंत्रण सुटले आणि अपघात झाला. ऑटोरिक्षाला समोरून येणाऱ्या एका दुचाकीला थेट धडक दिली. आतापर्यंत कोणतीही जीवितहानी झाल्याचे वृत्त नाही.#auto #accident #maharashtra pic.twitter.com/5LvQ2nBo63 — Ramraje Shinde (@ramraje_shinde) March 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
भंडारा में 15 मई तक धारा 37 लागू, हथियार और जुलूस पर प्रतिबंध, त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन सख्त
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
उसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार अपनी दिशा में आ रहा था। अनियंत्रित ऑटोरिक्षा ने सीधे उस बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटी सी तकनीकी खराबी बड़े हादसे में बदल गई।
यह भी पढ़ें:- टेस्ट ड्राइव के दौरान बेकाबू हुई Tata Sierra, हवा में उछलकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी; देखें VIDEO
कोई हताहत नहीं
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद अब तक किसी के हताहत होने या जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या रिक्शा के रखरखाव में कोई लापरवाही बरती गई थी।
यह घटना उन सभी वाहन स्वामियों के लिए एक चेतावनी है जो समय पर अपने वाहनों की फिटनेस जांच नहीं करवाते। एक ढीला बोल्ट या घिसा हुआ टायर सड़क पर चल रहे निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डाल सकता है।
