संतोष देशमुख हत्याकांड में 2 शहरों से दबोचे गए 3 फरार आरोपी, अदालत ने 18 तक CID हिरासत में भेजा
महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में पुलिस को सफलता हाथ मिली है। पुलिस ने दो जिलों से तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी में इन लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
- Written By: प्रिया जैस
बीड सरपंच हत्याकांड (सौजन्य-फाइल फोटो)
बीड: पुलिस ने बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में शामिल फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दिन-रात एक कर दिया है। इस मामले में 2 फरार आरोपियों सहित 3 लोगों को पुणे और कल्याण से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 वांटेड आरोपी सुदर्शन चंद्रभान घुले और सुधीर सांगले को पुणे से पकड़ा गया जबकि सिद्धार्थ सोनवणे को ठाणे जिले के कल्याणं से पकड़ा गया।
घुले और सांगले का नाम हत्या मामले में प्राथमिकी में दर्ज है जबकि सोनवणे का नाम जांच के दौरान सामने आया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को संदेह है कि मस्साजोग गांव निवासी सोनवणे सरपंच संतोष देशमुख की गतिविधियों पर नजर रखता था और अन्य आरोपियों को इसकी जानकारी देता था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सुदर्शन घुले और सुधीर सांगले को गिरफ्तार कर उन्हें सीआईडी के के विशेष जांच दल को सौंप दिया है।
18 तक CID हिरासत में
केज की एक अदालत ने गिरफ्तार तीनों लोगों को शनिवार को 18 जनवरी तक सीआईडी हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने अदालत को बताया कि तीनों आरोपी संगठित अपराध में शामिल रहे हैं और कथित तौर पर उन कंपनियों के अधिकारियों को धमकी देने में शामिल थे जो इस क्षेत्र में परियोजनाएं स्थापित करने के लिए आते थे।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार विमान क्रैश अपडेट: जय पवार के आरोपों के बाद CID के घेरे में VSR के मालिक वी.के. सिंह से पूछताछ
400 करोड़ नकदी लूट मामला: एसआईटी से छिनी जांच, अब सीआईडी करेगी पड़ताल
आधी रात का विवाद और थाने में मौत! क्या एम्बुलेंस चालक ने डर से दी जान? CID खोलेगी गोंदिया पुलिस के राज
Badlapur Encounter: CID ने मुंबई पुलिस को सौंपे मामले के कागजात, अदालत ने लगाई थी फटकार, कुछ घंटों में लिया एक्शन
मस्साजोंग के सरपंच देशमुख की 9 दिसंबर को उस समय हत्या कर दी गई थी जब उन्होंने बीड में पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास किया था।
अब तक 7 आरोपी अरेस्ट एक अब भी फरार
पुलिस ने देशमुख हत्या मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। इससे पहले पुलिस ने जयराम माणिक चांग (21), महेश सखाराम केदार (21), प्रतीक घुले (24) और विष्णु चाटे (45) को गिरफ्तार किया था जबकि एक अन्य आरोपी कृष्णा आंधले अब भी फरार है। वाल्मीकि कराड ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नांदेड़ के डॉक्टर, वकील पत्नी से मिला सुराग
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नांदेड़ जिले से पकड़े गया एक डॉक्टर और उसकी वकील पत्नी फरार आरोपियों को पकड़ने में अहम कड़ी साबित हुए। उनकी मदद से पुलिस ने पुणे में 2 आरोपियों को पकड़ा। जांच के दौरान सुदर्शन घुले के साथ डॉ. संभाजी वैभासे के कथित संबंध का पता चलने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी थी। पुलिस ने वैभासे को सीआईडी को सौंप दिया ऐसा संदेह है कि वैभासे ने हत्या के बाद घुले की भागने में मदद की थी।
