Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Beed News: बीड में 200 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का हुए शिकार, धनंजय मुंडे ने हालात का लिया जायजा

Beed News: बीड के पिंपरी में 15 दिन तक चलने वाले नगरभोजन कार्यक्रम के दौरान 206 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। इनमें से कुछ गंभीर रूप में पीड़ित हुए, जिन्हें जल्द अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 10, 2025 | 10:25 AM

बीड में फूड प्वाइजनिंग (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

बीड: बीड जिले के अंबाजोगाई तहसील के पिंपरी (घाट) गांव में दोपहर को हुए सामूहिक भोज कार्यक्रम के बाद लगभग 206 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। इनमें से 35 गंभीर मरीजों को स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में ही किया। पिंपरी गांव में हनुमान देवस्थान है, जहां परंपरा अनुसार श्रद्धालु गांव भोज का आयोजन करते हैं।

कार्यक्रम के बाद तड़के से कई लोगों को उल्टी, मिचली, पेट दर्द जैसी शिकायतें होने लगीं। गांव के सरपंच काशिनाथ कातकडे ने तुरंत गंभीर मरीजों को लेकर स्वाराती अस्पताल की ओर रुख किया। आपातकालीन विभाग के सीएमओ मारुति आंबाड, सभी नर्सें, कर्मचारी और राहुल गित्ते ने तत्काल मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गांव में ही अन्य मरीजों का प्राथमिक उपचार किया।

धनंजय मुंडे ने लिया घटना का जायजा

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी प्रभावितों की हालत अब नियंत्रण में है। इस बीच, विधायक धनंजय मुंडे ने अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और सभी को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। जैसे ही पिंपरी गांव में ग्रामीणों के फूड प्वाइज़निंग की जानकारी मिली, तालुका स्वास्थ्य अधिकारी बालासाहेब लोमटे ने तुरंत घाटनांदूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों के डॉक्टरों और कर्मचारियों को औषधि स्टॉक के साथ गांव में भेजा। उन्होंने स्वयं भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का गांव में ही इलाज किया। डॉ. लोमटे ने बताया कि अब सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

सम्बंधित ख़बरें

बीड जिले में पुलिस वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर, धोखाधड़ी के आरोपी महिला समेत दो लोग घायल

मनपा चुनाव में उद्धव गुट को बड़ा झटका, संगठन की कमजोरी उजागर; 99 उम्मीदवार, सिर्फ 6 जीत

मनपा चुनाव में कांग्रेस की सबसे बड़ी हार, रणनीति बिना लड़ी कांग्रेस; संगठन की कमजोरी उजागर

मनपा चुनाव: विकास पर जनता की मुहर, छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा की बड़ी जीत

NCP मिलन से शिंदे गुट में दौड़ी खुशी की लहर, शरद पवार की गुगली पर छिड़ा घमासान, सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा बयान

चावल से फूड प्वाइज़निंग होने का अनुमान

गांव भोज के लिए लगभग 1000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन में चावल, सब्जी, रोटी, छांछ और बुंदी शामिल थी। तेज धूप और भोजन पहले से पकाकर रख दिया था और देर से परोसने के कारण चावल से फूड प्वाइजनिंग हुई होगी, ऐसा प्राथमिक निष्कर्ष स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है।

206 people suffered food poisoning in beed incident in ambajogai tehsil

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2025 | 10:25 AM

Topics:  

  • Beed
  • Dhananjay Munde
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.