- Hindi News »
- Maharashtra »
- Baramati Cctv Project 320 Cameras Security Proposal Stuck Administrative Delay
पुणे: बारामती का 320 कैमरों वाला सुरक्षा प्रोजेक्ट फाइलों में अटका, पुलिस की सुरक्षा योजना पर प्रशासनिक ब्रेक
Baramati CCTV Project: बारामती में 320 सीसीटीवी कैमरों का सुरक्षा प्रस्ताव पांच साल से मंजूरी के इंतजार में अटका। चोरी और हत्या जैसे अपराध रोकने की योजना प्रशासनिक प्रक्रियाओं में उलझी।
- Written By: अंकिता पटेल

Urban Surveillance Plan( सोर्स: सोशल मीडिया )
Baramati Urban Surveillance Plan: पुणे बारामती शहर और इसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए 320 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों का एक व्यापक जाल बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस परियोजना का प्राथमिक उद्देश्य चोरी, चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाना था।
पुलिस विभाग का भी यह मानना है कि कैमरों की निगरानी से अपराधियों में भय व्याप्त होगा और शहर को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिलेगा, लेकिन यह योजना धरातल पर उतरने से पहले ही प्रशासनिक प्रक्रियाओं में उलझ गई।
पिछले पांच वर्षों से बारामती का सुरक्षा प्रस्ताव मुंबई स्थित वरिष्ठ कार्यालयों में फाइलों के बीच झूल रहा है। हर बार ‘तकनीकी त्रुटियों’ का बहाना बनाकर इस फाइल को वापस भेज दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
वाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
नागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया
नीतेश राणे का अबू आजमी को चैलेंज, अज़ान भी मराठी में दें, मदरसों में पढ़ाएं मराठी, फिर हमें नसीहत दें
प्रशासनिक ढिलाई की पराकाष्ठा तो तब दिखी, जब इस महत्वपूर्ण योजना को बीच में ही रद्द कर दिया गया था। हालांकि, सरकारी नीतियों के अनुसार प्रस्ताव को पुनः तैयार किया गया, लेकिन बार-बार होने वाले संशोधनों ने इसकी गति रोक दी है। परिणामस्वरूप, अपराधियों पर लगाम लगाने वाला यह प्रोजेक्ट आज भी फाइलों से बाहर नहीं निकल सका है।
उच्च स्तरीय निर्देशों के बावजूद अनिश्चितता
हैरानी की बात यह है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने स्वयं गृह विभाग और शासन स्तर पर इस प्रोजेक्ट के लिए कई बार अनुवती कार्रवाई (की थी। राज्य के पुलिस महानिदेशक सहित कई शीर्ष अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश भी दिए गए थे।
इसके बावजूद, जमीनी स्तर पर आज भी किसी के पास इस प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है। प्रशासनिक ‘लाल फीताशाही’ ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच को लाल बस्ते में डाल दिया है, जिससे जनता की सुरक्षा अधर में लटकी है।
सुरक्षा पर भारी पड़ती प्रशासनिक देरी
जैसे-जैसे समय बीत रहा है, इस सीसीटीवी प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत निरंतर बढ़ती जा रही है, जो भविष्य में एक नई वित्तीय बाधा बन सकती है।
बारामती में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा की गहरी भावना पैदा कर दी है।
यह भी पढ़ें:-पुणे: चिंबली में बिजली संकट, परीक्षाओं में छात्र परेशान, ट्रांसफार्मर मांग दो साल से लंबित; महावितरण पर सवाल
प्रशासनिक उपेक्षा के चलते न केवल जनता की सुरक्षा दांव पर है, बल्कि सरकारी खजाने पर भी बोझ बढ़ रहा है
नागरिकों की अब यह पुरजोर मांग है कि पुलिस महानिदेशक स्वयं व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें और बढ़ते खर्च व अपराध को रोकने हेतु इस योजना को तत्काल मंजूरी देकर कार्यान्वित कराएं।
Baramati cctv project 320 cameras security proposal stuck administrative delay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
May 02, 2026 | 03:56 AMAaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM












