महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे, नितिन गडकरी सहित कई नेताओं के घर विराजे बप्पा, भगवान गणेश से मांगा आशीर्वाद
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर भगवान गणेश का स्वागत किया। शिंदे ने अपनी पत्नी और बेटे व सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में पूजा की।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विराजे बप्पा (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis)
मुंबई: महाराष्ट्र में 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू होने पर राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने अपने घर बप्पा की प्रतिमाओं विराजित किया। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरे महाराष्ट्र में जगह-जगह सार्वजनिक गणेश मंडलों के साथ-साथ लोग अपने घराें में भी भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करते हैं। इसी कड़ी में राजनेता, फिल्म स्टार के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियां भी अपने-अपने घराें में बप्पा की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर भगवान गणेश का स्वागत किया। शिंदे ने अपनी पत्नी और बेटे व सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में पूजा की। मुख्यमंत्री ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सद्बुद्धि और समृद्धि के देवता कहे जाने वाले भगवान गणेश से राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।
यह भी पढ़ें:– हूबहू रैप्लिका बनाने के लिए प्रसिद्ध है मुंबई का ये मंडल, इस बार बनाया विवेकानंद रॉक मेमोरियल
सम्बंधित ख़बरें
महाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अब मधु दंडवते टर्मिनस, जानें अन्य निर्णय
यावेळी राज्यातील जनेतला सुखी, समाधानी, आनंदी ठेव एवढेच मागणे श्री गजाननाच्या चरणी मागितले. तसेच यंदा पाऊस चांगला झाला असून बळीराजाला दिलासा मिळाला आहे, तर काही जिल्ह्यात अतिवृष्टी झाली असली तरीही त्या शेतकऱ्यांचा पाठिशी सरकार ठामपणे उभे आहे. आजपासून राज्यात गणेशोत्सव सुरू झाला… https://t.co/8sXfcBoGdP pic.twitter.com/RdUpvTRH1P — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 7, 2024
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल राज्य में अच्छी बारिश हुई है और उम्मीद है कि इससे किसानों में समृद्धि आएगी। शिंदे ने कहा कि ”कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश हुई है जिससे फसल का नुकसान हुआ है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। शिंदे ने राज्य में महिलाओं और किसानों के कल्याण के उद्देश्य से अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है और इसकी हिस्सेदारी 52 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें:– गणेशोत्सव के दिनों में कैसे करें विघ्नहर्ता की पूजा ! जानिए व्रत-पूजन की विधि
राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन व उपमुख्यमंत्री फडणवीस के घर विराजे बप्पा
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में अपने आधिकारिक आवास ‘जल भूषण’ में भगवान गणेश की ‘आरती’ की। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक बंगले ‘सागर’ में भगवान गणेश का स्वागत किया, जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने निवास ‘शिवतीर्थ’ में पूजा की।
फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस उत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए सतर्कता और सभी प्रकार की सावधानियां बरत रही है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी भी नागपुर में अपने आवास पर भगवान गणेश की मूर्ति लेकर आए। कई राजनीतिक नेता भी राज्य की राजधानी में प्रसिद्ध गणेश पंडालों में पूजा-अर्चना करने गए।
केंद्रीय मंत्री गडकरी के घर हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के परिवार और पोते-पोतियों ने एक अलग कारनामा किया है। गडकरी परिवार में वर्षों से पारंपरिक घरेलू गणपति की स्थापना की जाती रही है, इस वर्ष गणेशोत्सव पर गडकरी के घर में बप्पा की प्रतिमा विराजित की है। लेकिन इस बार मंत्री नितिन गडकरी के पोते-पोतियों (नंदिनी, निनाद, सानवी, अर्जुन और कावेरी) पांच छोटे भाई-बहन एक साथ मिलकर “पंचरत्न गणपति” की स्थापना की हैं।
नातवंडांचा बाप्पा! या वर्षी नंदिनी, निनाद, सानवी, अर्जून आणि कावेरी यांनी सोसायटीत बाप्पाची स्थापना केली. यामध्ये त्यांनी आपल्या कल्पकतेने विज्ञानाचे महत्त्व दाखवून देणारी सजावट केली. यासाठी त्यांचे विशेष कौतुक.#गणपती_बाप्पा_मोरया #GanpatiBappaMorya #Ganeshotsav2024… pic.twitter.com/iMz8PucX4E — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 7, 2024
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर की ऊपरी मंजिल पर एक खुले कमरे में नन्हें बच्चों की पंचरत्न प्रतिमा विराजमान है। उनकी विधिवत पूजा की जा रही है। सभी पांच छोटे भाई-बहन एक साथ आए और घर पर चंदा इकट्ठा किया। इसमें उनके दादाजी यानी नितिन गडकरी ने भी अपना सहयोग दिया।
उद्धव ठाकरे ने किए लालबाग के राजा के दर्शन
शिव सेना (यूबीटी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनके विधायक बेटे आदित्य ठाकरे समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उत्सव के पहले दिन मध्य मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबाग चा राजा’ गणेश मंडल पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए। महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल भी दक्षिण मुंबई के मझगांव में अखिल अंजिरवाड़ी सार्वजनिक उत्सव मंडल पहुंचे। भुजबल मंडल के अध्यक्ष भी हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
