बांग्लादेशी बर्थ सर्टिफिकेट घोटाला: सोमैया का दावा, अधिकारियों की लापरवाही से फर्जी कोर्ट ऑर्डर हुए पेश
Bangladeshi birth certificate scam: सांसद किरीट सोमैया ने दावा है कि अकेले मालेगांव में 1044 घुसपैठियों ने फर्जी कोर्ट ऑर्डर पेश कर मालेगांव नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र हासिल किया है।
- Written By: सोनाली चावरे
बीजेपी नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया
मुंबई: भ्रष्ट अधिकारियों के कारण देश की सुरक्षा में सेंध लगने का खुलासा बीजेपी नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने किया है। सोमैया ने महाराष्ट्र के मालेगांव में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का आरोप लगाया था। उक्त आरोपों की जांच के लिए सरकार ने विशेष पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया है।
दस्तावेजों की जांच करने के दौरान एसआईटी ने पाया कि संबंधित सरकारी अधिकारियों ने काम में लापरवाही / गड़बड़ी की। उन्होंने पर्याप्त गंभीरता दिखाए बिना जन्म प्रमाण पत्र जारी किया। इसलिए राजस्व एवं वन विभाग के संयुक्त सचिव अजीत देशमुख ने तत्कालीन तहसीलदार नितिन कुमार देवरे और वर्तमान नायब तहसीलदार संदीप धरणकर को निलंबित कर दिया है।
घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
अकोला: खाद के साथ ‘लिंकिंग’ और कालाबाजारी पर युवक कांग्रेस हमलावर; कपिल ढोके ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
गोंदिया में जनगणना 2027 का बिगुल: 16 मई से शुरू होगा हाउस लिस्टिंग का काम, 2392 प्रगणक संभालेंगे जिम्मेदारी
अकोला पर जलसंकट की आहट: काटेपूर्णा बांध में केवल 34 प्रश जल शेष, बाष्पीभवन से तेजी से घट रहा जलस्तर
बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण मुंबई सहित देश के कई हिस्सों की डेमोग्राफी बदलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। यह देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। घुसपैठिए के जन्म प्रमाण पत्र घोटाले को किरीट सोमैया लगातार उठा रहे हैं। सोमैया पिछले कुछ महीनों में चार बार मालेगांव जा चुके हैं। वहां उन्होंने नगर निगम और तहसील कार्यालयों में अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें घुसपैठियों की जानकारी दी। उनके प्रयासों की वजह से बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से पूरे राज्य में घुसपैठियों में हड़कंप मच गया है।
ये है सोमैया का दावा
सोमैया का दावा है कि अकेले मालेगांव में 1044 घुसपैठियों ने फर्जी कोर्ट ऑर्डर पेश करके मालेगांव नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र हासिल किया है। इनमें 90 वर्षीय सैयद मासूम रसूल भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ 10 जून 2025 को एफआईआर क्रमांक 103 दर्ज की गई है। मजेदार यह है कि कोर्ट का फर्जी आदेश पेश करनेवाले घुसपैठियों में से 123 लोगों की जन्म तिथि 01/01 यानी 1 जनवरी है। गौरतलब हो कि सौमैया ने इससे पहले 17 जनवरी 2025 को छावनी थाने में 110 नागरिकों की सूची देते हुए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के दौरान दायरा बढ़कर 1044 तक पहुंच गया है। बतौर सोमैया सभी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
