बदलापुर रेप आरोपी का एनकाउंटर, रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर चलाई थी गोली, जवाबी फायरिंग में मौत
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Badlapur rape accused
मुंबई : महाराष्ट्र के बदलापुर कांड के आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी में यह पता लगा था कि उसने पुलिस की रिवाल्वर छीन कर खुद को गोली मार ली है, लेकिन आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए पुलिस में बताया है कि उसने पुलिस के रिवाल्वर छीनी और 2 से 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्यवाई में आरोपी शिंदे को गोली लगी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है।
महाराष्ट्र पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब अक्षय को तलोजा जेल से अपने साथ लेकर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के द्वारा पुलिस का असलहा छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया गया। उसके बाद जवाब में पुलिस को कार्यवाई करने पड़ी। जिसमें सबसे पहले एक पुलिसकर्मी को गोली लगी। इसी दौरान अक्षय को भी गोली लगी। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां पर इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानें पूरा मामला
राज्य के चर्चित बदलापुर के आदर्श स्कूल में छोटी-छोटी मासूम बच्चियों के साथ 12 और 13 अगस्त को 23 साल के सफाईकर्मी अक्षय शिंदे ने रेप की कोशिश की थी। किंडरगार्टन में पढ़ने वाली 3 और 4 साल की दो बच्चियों का यौन शोषण की घटना ने पूरे महाराष्ट्र में एक आक्रोश पैदा कर दिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सरकार ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। पुलिस ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम अक्षय को तलोजा जेल से अपने साथ ले जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार! रेड अलर्ट के बीच लोकल ट्रेन सेवा पर असर, दादर से अंधेरी तक ट्रैफिक जाम
घटना को लेकर लोगों ने 20 अगस्त को बदलापुर स्टेशन पर किया था प्रदर्शन
आपको जानकारी के लेए बता दें कि घटना को लेकर लोगों ने 20 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बदलापुर स्टेशन पर प्रदर्शन किया था, जिससे 10 घंटे से ज्यादा लोकल ट्रेनों की आवाजाही रुक गई थी। शाम को पुलिस ने लाठीचार्ज कर रेलवे ट्रैक खाली कराया, जिसके कारण पुलिस पर भीड़ ने पत्थरबाजी भी की थी।
ये भी पढ़ें – नागपुर ब्लास्ट मामले में कारखाना निदेशक और प्रबंधक गिरफ्तार
