Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : मकोका कोर्ट में 2 आरोपियों ने दी अर्जी, कहा- पुलिस का दाखिल इकबालिया बयान फर्जी

याचिका में बताया गया कि गुरमेल सिंह और हरीश कुमार कश्यप जांच अधिकारी द्वारा लिए गए इकबालिया बयान को वापस लेना चाहते हैं। अदालत ने जांच एजेंसी से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Mar 29, 2025 | 10:17 AM

मकोका कोर्ट (कांसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दो आरोपियों ने सोमवार को मकोका की एक अदालत में याचिका दायर कर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए उनके इकबालिया बयानों को वापस लेने की अर्जी दी। मामले के दोनों आरोपियों ने दावा किया कि ये बयान उन्होंने अपनी इच्छा से नहीं दिए थे। पुलिस के दबाव में वह मनमाने तरीके से गढ़ गए थे।

मामले में बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में हरियाणा के रहने वाले गुरमेल सिंह और हरीश कुमार कश्यप को सिद्दीकी की हत्या में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।

दोनों आरोपियों ने विशेष मकोका अदालत के समक्ष दायर याचिका में यह मांग की है। गुरमेल सिंह और हरीश कुमार कश्यप ने दावा किया कि पुलिस ने जो उनके इकबालिया बयान दर्ज किये, वे उन्होंने स्वेच्छा से नहीं दिये थे। पुलिस ने मनमाने तरीके से लिखकर जबरन कबूल करवाया था।

सम्बंधित ख़बरें

संतोष देशमुख हत्याकांड के मास्टरमाइंड वाल्मिक कराड को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

छत्रपति संभाजीनगर: शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गिरोह पर कसा शिकंजा

गैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?

अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल ने दायर याचिका में लिखा है-
“जांच अधिकारी के पास कोई सबूत नहीं है और इसलिए, केवल मौजूदा आरोपी और अन्य आरोपियों को इस झूठे मामले में फंसाने के लिए पुलिस ने यह इकबालिया बयान दर्ज किये हैं।”

याचिका में बताया गया कि गुरमेल सिंह और हरीश कुमार कश्यप जांच अधिकारी द्वारा लिए गए इकबालिया बयान को वापस लेना चाहते हैं। अदालत ने जांच एजेंसी से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। इस बीच, विशेष मकोका अदालत ने सोमवार को पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर मामले के 13 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

आपको याद होगा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री को 12 अक्टूबर को बांद्रा के निर्मल नगर में गोली मार दी गई थी और कुछ ही देर बाद पास के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Baba siddique murder case 2 accused filed petition in mcoca court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2024 | 12:14 AM

Topics:  

  • Baba Siddique
  • MCOCA

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.