महानगरों में स्टार्टअप्स का बोलबाला, World Entreprenuer Day पर उद्यमियों का हुआ सम्मान

24 अगस्त को वर्ल्ड आंत्रप्रेन्योर्स डे मनाया गया था। जिसे Chhatrapati Sambhaji Nagar के नाथ स्कूल ऑफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी में 51 आंत्रप्रेन्योर्स का सम्मान करके मनाया गया है।
24 अगस्त को वर्ल्ड आंत्रप्रेन्योर्स डे मनाया गया था। जिसे Chhatrapati Sambhaji Nagar के नाथ स्कूल ऑफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी में 51 आंत्रप्रेन्योर्स का सम्मान करके मनाया गया है।
छत्रपति संभाजी नगर न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhaji Nagar: उद्यमिता महज महानगरों में ग्लैमरयुक्त स्टार्टअप्स तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी गलियों में परंपरा निभाने वाले, परिवार चलाने वाले व समाज से जुड़ाव रखने वाले उद्यमी भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

ये उद्यमी लाभ या प्रसिद्धि की चाहत के बिना विश्वास, स्थिरता व मूल्यों पर खड़े रहते हैं। यह कहना था नाथ स्कूल ऑफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी (NSBT) के पदाधिकारियों का। NSBT की ओर से वर्ल्ड आंत्रप्रेन्योर्स डे मनाया गया। 'सक्रिय संभाजीनगर अन्नपूर्णा एडिशन' पर आधारित कार्यक्रम एमजीएम यूनिवर्सिटी के आइंस्टीन हॉल में आयोजित किया गया जिसमें शहर के 51 खाद्य उद्यमियों का सम्मानित गया जिनमें से 16 कार्यक्रम में मौजूद रहे शेष को उनके स्थान पर जाकर नवाजा गया।

पदाधिकारियों का स्वागत

सम्मानित उद्यमियों में उस्मानभाई टेस्टी भजिया, मोहम्मद अहमद मुख्तार शेख-तारा पान सेंटर, मोहम्मद कलीम फ्रेश जूस सेंटर, गणेश बासिये-आनंद आइस गोला, सोमनाथ धायड़े श्रद्धा चाट भंडार, शांताराम मुले रेनू पोली भाजी केंद्र, मोहम्मद दानिश-सुपर जलेबी, ठक्कर-गोधुली दाबेली, प्रमिला कुले रसोई घर, प्रिन्स राजपुरोहित- मिठाई महल, गुरव दंपति शबरी थालीपीठ सेंटर, अशोक शमां महालक्ष्मी चाट भंडार, तेली दंपति जय अंबे भेलपुरी सेंटर, चापलगांवकर व कावर-किचन घर, यूनुस खान-बरकत टी हाऊस व शेखर परिहार्स मिलन मिठाई शामिल थे. संचालन डॉ. निवेदिता पानतावने ने किया, डॉ. कुणाल गायकवाड़ व प्रो. नेहा देशपांडे ने आभार माना. प्रबंधन प्रा. नीता मेहता व डॉ. संवेदी राणे ने संभाला।

'सक्रिय संभाजीनगर अन्नपूर्णा एडिशन' का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का कहना था कि एनएसबीटी के छात्रों ने गत कुछ सप्ताहों में इन सभी से प्रत्यक्ष भेंट की व उनके व्यवसाय, संघर्ष, अनुभव व समाज से जुड़ी प्रतिबद्धताओं का अध्ययन किया। उधर, उद्यमियों को मासिआ अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड़, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, व्यापारी महासंघ के महासचिव शिवशंकर स्वामी, वरिष्ठ सलाहकार सरदार हरिसिंह ने सम्मानित किया। संचालक हर्षवर्धन जाजू ने कहा कि, मैनेजमेंट शिक्षा केवल विदेशी केस स्टडीज पर आधारित नहीं होनी चाहिए, बल्कि अपनी मिट्टी से जुड़ी अनगिनत कहानियों से भी सीखना जरूरी है। छात्रों को यह अनुभव उनके भविष्य के करियर में मार्गदर्शक साबित होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com