Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर में वायरल वीडियो पर फैक्ट चेक, अतिक्रमण हटाने के बाद फैली अफवाह? मनपा ने शुरू की जांच

Sambhajinagar Encroachment Drive: संभाजीनगर में अतिक्रमण कार्रवाई के बाद वायरल वीडियो की जांच में मनपा ने महिला के मटका व्यवसाय से जुड़े दावे को भ्रामक बताया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 11, 2026 | 02:59 PM

अतिक्रमण कार्रवाई, वायरल वीडियो,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Encroachment Drive Viral Video Fact Check: छत्रपति संभाजीनगर पिछले सप्ताह मनपा के अतिक्रमण निर्मूलन विभाग ने सेवन हिल से शाहनूर मियां दरगाह चौक तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान सेवन हिल क्षेत्र स्थित फ्रांसिलियन स्कूल व सरकारी कार्यालयों के सामने फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाए गए, हालांकि, कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें एक दिव्यांग महिला को टूटे हुए मटके उठाते हुए दिखाया गया।

वीडियो के माध्यम से यह दावा किया गया कि महिला का जीवन यापन मटका बिक्री पर निर्भर था व मनपा की कार्रवाई से उसके साथ अन्याय हुआ। रविवार को आयुक्त अमोल येड़गे तथा अतिक्रमण विभाग के नियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले ने घटनास्थल का दौरा कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित महिला से बातचीत की, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि उसका मटका बिक्री व्यवसाय से कोई संबंध नहीं है। मनपा प्रशासन ने इस मामले को गंभीर मानते हुए गलत व भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

मनपा अधिकारियों ने दिव्यांग महिला से की मुलाकात

प्रशासन के अनुसार महिला का इस्तेमाल कर भ्रामक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। महिला की बहन व मां ने भी वायरल वीडियो को लेकर नाराजगी जताई है। जानकारी के मुताबिक, भारत नगर क्षेत्र निवासी अर्चना पाखरे कुछ वर्ष पहले बिजली का झटका लगने से दिव्यांग हो गई व बीलने में असमर्थ है, उनके पति का भी कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण उनकी दोनों बेटियों को अनाथालय में रखा गया है। वर्तमान में वह मंदिर परिसर में भीख मांगकर गुजारा कर रही थी।

सम्बंधित ख़बरें

‘राहुल गांधी देश की राजनीति के रिजेक्टेड माल’, CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

अकोला में महावितरण की नई सुविधा, बिजली बिल से कटौती तक, अब मोबाइल पर मिलेगी पूरी जानकारी

अकोला लोक अदालत में 2,872 मामलों का निपटारा, 9.37 करोड़ का समझौता; 3 दंपति फिर साथ रहने को राजी

अकोला में बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला, POCSO के तहत मामला दर्ज; पुलिस कार्रवाई जारी

दिव्यांग महिला को मिलेगा निर्वाह भत्ता

आयुक्त येड़गे ने सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत संबंधित दिव्यांग महिला का नाम संभाजीनगर मनपा की दिव्यांग नागरिक निर्वाह भत्ता योजना में शामिल करने के निर्देश दिए है। इसके तहत महिला को प्रतिमाह लगभग साढ़े तीन हजार रुपए की सहायता राशि मिलेगी।

राज्य में छिड़ गई थी बहस

इस घटना के बाद राज्य भर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं व राजनीतिक नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। अतिक्रमण कार्रवाई व मानवीय संवेदनाओं के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर नई बहस शुरू हो गई थी।

विधायक कडू भी संबंधित महिला से मिलने शहर आए, उन्होंने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिव्यांग नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ हल करने की जरूरत है।

Viral video on encroachment drive fact check sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 02:59 PM

Topics:  

  • Case of encroachment
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.