Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

औरंगाबाद में बच्चों का टीकाकरण शुरू

  • Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Mar 16, 2022 | 08:40 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद : कोरोना (Corona) की तीसरी लहर (Third Wave) समाप्त होने के बावजूद चौथी लहर आने की आशंका के बीच टीकाकरण मुहिम पूरी तरह कामयाब करना जरुरी है। कोरोना की चौथी लहर (Fourth Wave) से सुरक्षित रहने के लिए नागरिकों ने तत्काल कोरोना प्रतिबंधक टीका लेकर 100 प्रतिशत टीकाकरण मुहिम कामयाब करने  की अपील महानगरपालिका प्रशासक (Municipal Administrator) आस्तिक कुमार पांडेय (Aastik Kumar Pandey) ने की।

महानगरपालिका के प्रियदर्शिनी विद्यालय मयुरबन कॉलोनी में 12 से 14 साल के उम्र के लड़के – लड़कियों के लिए टीकाकरण मुहिम बुधवार को महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय के प्रमुख उपस्थिति में आरंभ की गई। मुहिम के शुभारंभ के बाद अपने विचार में पांडेय ने यह बात कही। इस अवसर पर महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा, शिक्षा अधिकारी रामनाथ थोरे, सांस्कृतिक अधिकारी संजीव सोनार प्रमुख रुप से उपस्थित थे। अपने विचार में आस्तिक पांडेय ने आगे कहा कि 12 से 14 साल के लड़के-लड़कियोंं के लिए आज से टीकाकरण मुहिम आरंभ की गई है।

महानगरपालिका और  निजी संस्था में शिक्षा हासिल कर रहे 12 से 14 साल के  सभी बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण मुहिम के लिए नागरिकों का सहयोग जरुरी है। शहर में कोरोना टीके  बड़ी संख्या में उपलब्ध है। इसलिए टीकाकरण मुहिम 100 प्रतिशत सफल बनाने की अपील महानगरपालिका प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय ने शहरवासियों से की। उन्होंने दावा किया  कि शहर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण मुहिम सफल होने से ही औरंगाबाद महानगरपालिका प्रशासन कोरोना की दूसरी तथा तिसरी लहर पर जल्द काबू पाने में कामयाब रहा। टीकाकरण मुहिम को सफल बनाने के लिए नागरिकों का बड़े पैमाने पर सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन तेजस्विनी देसले ने किया। आभार प्रदर्शन शशिकांत उबाले ने माना। 

सम्बंधित ख़बरें

COVID-19 वैक्सीन की वजह से आ रहे हार्ट अटैक…चलते-फिरते लाश बन रहे लोग? AIIMS स्टडी ने बताई असलियत

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, पाकिस्तान के कब्जे से जम्मू-कश्मीर वापिस लें भारत

औरंगाबाद में महिला ने चार बच्चों के साथ खुद भी खाया जहर, 3 बेटियों की मौत…सामने आ रही ये वजह

IRCTC Tour Package: महाराष्ट्र के इन पर्यटन स्थलों का करें दीदार, 4 दिन के टूर पैकेज में बस इतना आएगा खर्च

Vaccination of children started in aurangabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2022 | 08:40 PM

Topics:  

  • Aurangabad
  • Corona Preventive Vaccine

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.