Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sambhajinagar: छुट्टियों का फायदा उठाकर चोर सक्रिय, शहर में लगातार चोरी की घटनाएं

Chhatrapati Sambhajinagar में दिवाली की छुट्टियों के दौरान चोरों ने तीन घरों और एक क्लिनिक में सेंध लगा कर सोने-चांदी व नकदी सहित लाखों का माल चुरा लिया।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 06, 2025 | 01:30 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar: दिवाली की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए शहर में चोरों ने आतंक मचाया है। बाहर गांव गए नागरिकों के घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने तीन घरों व एक डॉक्टर के क्लिनिक में सेंध लगाकर लाखों रुपये का माल उड़ा लिया।

सभी मामलों में संबंधित पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू है। शहर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि, छुट्टी के दौरान घर बंद कर बाहर जाने से पहले सुरक्षा के उपाय जरूर करें। पडोसियों को सूचित करें व सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सक्रिय रखें ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

जवाहर कॉलोनी स्थित गगनगिरी हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले राजेंद्र पाटील दिवाली की छुट्टियों में परिवार समेत केरल घूमने गए थे। 25 से 28 अक्टूबर के बीच उनकी गैरहाजिरी में अज्ञात चोरों ने साढ़े पांच तोले सोना, 80 ग्राम चांदी व 68 हजार नकद चोरी किए, कुल मिलाकर 3 लाख 61 हजार 726 रुपये का माल चोरों ने उड़ा लिया। इसमें सोने की चेन, अंगूठी, पोत, हार, चांदी के जेवर, नकद राशि शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई

संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू

Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल

छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़

क्लिनिक से 70 हजार रुपए की नकदी गायब

चिकलथाना एयरपोर्ट के सामने माइवर्ल्ड निवासी डॉ। नीतू सिंह चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उनका नीति स्पेट क्लिनिक नाम से प्रोझोन रोड पर दवाखाना है। 31 अक्टूबर की रात 10 बजे से 1 नवंबर दोपहर के बीच, अज्ञात चोरों ने क्लिनिक का शटर तोडा, केबिन की कांच फोडी व टेबल की दराज से 70 हजार रुपये नकद उड़ा लिए।

इस मामले में सिडको एमआईडीसी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच पोलीस उपनिरीक्षक पचलोरे कर रहे है, जामा मस्जिद के पीछे, वालूज निवासी तौफिक शेख के घर में भी 3 नवंबर की रात 10 बजे से सुबह 4 बजे के बीच चोरी हुई। चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए।

ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhajinagar MNC Election का आगाज, प्रारूप मतदाता सूची अब 14 नवंबर को जारी होगी

अयोध्या नगर में 6 हजार रुपए उड़ाए

सिडको N-7 निवासी प्रकाश गावंडे रोज की तरह काम पर गए थे। तभी अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से 6 हजार रुपये नकद चुरा लिए। यह घटना 4 नवंबर की सुबह 8 से 10.30 बजे के बीच हुई। सिडको पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस जमादार जोमदे आगे की जांच कर रहे हैं।

Thieves broke into houses in chhatrapati sambhaji nagar after finding them empty during diwali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 01:30 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.