Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल की

  • Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Dec 27, 2022 | 08:34 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद : विश्व के कुछ देशों में कोरोना (Corona) ने फिर एक बार पांव पसारने की आ रही खबरों के बीच भारत में कोरोना को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद स्थानीय महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए सारी उपाय योजनाओं पर अमलीजामा पहनाना शुरु किया है। इसी कड़ी में महानगरपालिका प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच पड़ताल के लिए मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया गया था। 

महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने बताया कि महानगरपालिका के मेल्ट्रान हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल लिया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के फिर एक बार पांव पसारने की जताये आशंका के बीच महानगरपालिका प्रशासन ने महामारी से निपटने के लिए हर कड़े कदम उठाने शुरु कर दिए है। इसी कड़ी में मॉक ड्रिल लेकर ऑक्सिजन उत्पादन यंत्र सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। इसके अलावा गैस प्लांट से लेकर डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, वेंटिलेटर, एम्बुलेंस, कॉन्सेंट्रेटर जैसे सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। साथ ही कोरोना मरीज पर तत्काल किए जाने वाले इलाज की भी मॉक ड्रिल की गई। इस मॉक ड्रिल की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारी को भेजी जाएगी। यह जानकारी महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने दी। उन्होंने बताया कि  मॉक ड्रिल में ईओसी पदमपुरा में स्थित कोरोना सेंटर में उपलब्ध विविध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। बता दें कि गत तीन दिन में शहर में दो कोरोना पीड़ित मरीज पाए गए है। जिससे शहरवासियों की चिंता में इजाफा हुआ है। 

655 बेड उपलब्ध 

कोरोना मरीजों पर इलाज करने शहर के मेल्ट्रान, नेहरु नगर, ईओसी पदमपुरा, सिडको एन-8 व एन-11 इन 5 स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना मरीजों पर इलाज के लिए 655 बेड उपलब्ध है। इसमें 10 वेंटिलेटर और 645 ऑक्सीजन बेड है। इन सभी स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सिजन लाइन डाली गई है। यह लाइन सूचारु चल रही है, इसकी पृष्टि की गई। मेल्ट्रान और ईओसी पदमपुरा में पीएस ऑक्सीजन प्लांट की भी जांच की गई। टीकाकरण की व्यवस्था, कोरोना टेस्ट के लिए एंटीजन और आरटीपीसीआर कीट की भी जांच किए जाने की जानकारी महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने दी।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai News: विलंब से परियोजना की बढ़ती है लागत, समय में पूरे करें विकास कार्य, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निर्देश

The health department of the municipal corporation did a mock drill to take stock of the preparations for corona

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2022 | 08:34 PM

Topics:  

  • Union Ministry of Health

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.