Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग

Four Hour Traffic Jam: छत्रपति संभाजीनगर में शिवाजीनगर भुयारी मार्ग पर बीच सड़क बस खराब होने से 4 घंटे तक भीषण जाम लगा। हजारों वाहन चालक, विद्यार्थी और कर्मचारी परेशान रहे।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Aug 05, 2026 | 09:39 AM

संभाजीनगर में बस खराब होने से ट्रैफिक जाम (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Four Hour Traffic Jam In Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर जिले के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शिवाजीनगर भुयारी मार्ग मंगलवार सुबह उस समय पूरी तरह जाम हो गया, जब एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस तकनीकी खराबी के कारण मार्ग के बीचों बीच बंद पड़ गई।

संकरित भुयारी मार्ग में बस के फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते पूरा यातायात ठप हो गया। करीब चार घंटे तक चले इस जाम से सातारा, देवलाई, बीड बायपास तथा शहर के अन्य हिस्सों से आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह कार्यालय, स्कूल और महाविद्यालय जाने का समय होने के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

सुबह साढ़े आठ बजे बिगड़े हालात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शिवाजी नगर क्षेत्र से गुजर रही एक निजी बस अचानक भुयारी मार्ग के बीचों बीच बंद हो गई। चालक ने बस को दोबारा चालू करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण सफलता नहीं मिली। मार्ग संकरा होने से बस को किनारे करना भी संभव नहीं था। परिणामस्वरूप कुछ ही मिनटों में दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

जायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील

छत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR

80 साल के बुजुर्गों के संवाद से Gen Z को क्या मिलेगा? अभिजीत दीपके का पीएम मोदी और मोहन भागवत पर तीखा तंज

गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला

दोपहिया वाहन भी नहीं निकाल सके रास्ता

बस जिस स्थान पर बंद हुई, वहां से दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया। चौपहिया वाहनों के साथ-साथ मोटरसाइकिल सवार भी जाम में फंस गए। कई लोगों ने वाहन बंद कर पैदल निकलने का प्रयास किया, जबकि कुछ लोग वैकल्पिक मार्ग की तलाश में लौट गए।

चार घंटे बाद हटी बस

घटना की सूचना मिलते ही छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बस को हटाने के लिए तकनीकी सहायता और अन्य संसाधनों का उपयोग किया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बस को मार्ग से हटाया जा सका। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य होना शुरू हुआ, लेकिन तब तक हजारों लोग जाम की परेशानी झेल चुके थे।

यह भी पढ़ेः- जायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील

स्थायी समाधान की उठी मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिवाजीनगर भुयारी मार्ग हर वर्ष बारिश के मौसम में जलभराव, फिसलन, दुर्घटनाओं और भीषण यातायात जाम जैसी समस्याओं से जूझता है। मंगलवार की घटना ने एक बार फिर आपातकालीन यातायात प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे संवेदनशील मार्गों पर तत्काल क्रेन की व्यवस्था, त्वरित राहत दल, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा स्थायी तकनीकी समाधान सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में एक वाहन की खराबी से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Shivajinagar underpass bus breakdown four hour traffic jam in sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 09:39 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Public Transport
  • Road Network
  • Traffic Jam
  • Traffic Management

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.