छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला; गले मिलकर अपराधी ने गर्दन पर फेरा चाकू
Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (शिंदे गुट) के उपजिला प्रमुख अंबादास म्हस्के पर शातिर अपराधी राम बोड़खे ने चाकू से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
- Written By: रूपम सिंह
अबादास म्हस्के , राम बोडखे (सोर्स-सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Shiv Sena Shinde Faction Crime News: छत्रपति संभाजीनगर शहर के महावीर चौक क्षेत्र में रविवार देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) के उपजिला प्रमुख अबादास म्हस्के पर शातिर अपराधी ने मर्डर करने की बात कहकर चाकू से गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पहले ‘अण्णा, मैं तो मजाक कर रहा था’ कहकर उन्हें गले लगाने के बाद कमर से चाकू निकालकर गर्दन पर वार किए। गंभीर रूप से घायल नेता खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े।
भतीजे ने सूझबूझ दिखाकर समय पर अस्पताल पहुंचाने से बड़ा हादसा टल गया। हमलावर राम शेषराव बोड़खे के खिलाफ क्रांति चौक पुलिस थाने में केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई है। अंबादास के भतीजे खंडू म्हस्केने आरोपी शिकायत दर्ज कराई कि रविवार रात 10 बजे से आरोपी राम उन्हें फोन कर धमका रहा था।
फोन पर उसने उन्हें बाबा पेट्रोल पंप पर आने की चुनौती दी। अंबादास ने यह बात भतीजे खंडू म्हस्के को बताने के बाद दोनों रात 11.30 बजे कार से बाबा पेट्रोल पंप क्षेत्र पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
संभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
गर्दन पर वार करने से लहूलुहान
एसटी स्टैंड जाने वाले मार्ग पर ट्रैवल्स कार्यालय के सामने अंबादास राम से मिलने पहुंचे। आरोपी ने शांत भाव से कहा, ‘अण्णा, मैं मजाक कर रहा था’ व गले लगाकर हमला कर दिया, पहला वार बचाने की कोशिश में हल्का लगा, पर दूसरा वार गर्दन पर गहरा लगने से भारी रक्तसाव हुआ।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर: ‘बारिश की हर बूंद कीमती’, जलशक्ति अभियान की बैठक में कलेक्टर विनय गौड़ा के सख्त निर्देश
इससे महावीर चौक क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। उनके पीछे खड़े भतीजे खंडू तत्काल दौड़कर मौके पर पहुंचे आरोपी को धक्का देकर खून से लथपथ अपने चाचा को वाहन में बैठाकर घाटी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अगले इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जांच उपनिरीक्षक आत्माराम घुगे कर रहे हैं।
