16 जुलाई का इतिहास :ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पहल से बदली समाज की सोच, बना विधवा विवाह कानून

Widow Remarriage Act: 16 जुलाई 1856 को विधवा पुनर्विवाह कानून लागू होने से भारतीय समाज में ऐतिहासिक बदलाव आया। विद्यासागर के प्रयासों से ऊंची जाति की हिंदू विधवाओं को पुनर्विवाह का अधिकार मिला।
History of July 16: Societal mindset changed through Ishwar Chandra Vidyasagar's initiative; Widow Remarriage Act enacted.
विधवा पुनर्विवाह, ईश्वरचंद्र विद्यासागर,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Updated on

Hindu Widow Remarriage Act: समाज सुधार आंदोलनों के दौर में डेढ़ शताब्दी से भी अधिक समय पहले हुई एक महत्वपूर्ण घटना ने 16 जुलाई को भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया। समाज सुधारकों के महती प्रयास के बाद 16 जुलाई, 1856 को देश में ऊंची जाति की विधवाओं को पुनर्विवाह करने की अनुमति मिली।

इससे पहले हिंदुओं में ऊंची जाति की विधवाएं दोबारा विवाह नहीं कर सकती थीं। तत्कालीन ब्रिटिश सरकार से इस कानून को लागू करवाने में समाजसेवी ईश्वरचंद विद्यासागर का बड़ा योगदान था। हिंदुओं के बीच उन्होंने विधवा विवाह प्रचलित करने के लिए अपने बेटे का विवाह भी एक विधवा से कराया।

देश दुनिया के इतिहास में 16 जुलाई की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1661 : स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।

1856 : हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।

1890 : पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किंसन्स रखा गया।

1905 : बागेरहाटर (अब बांग्लादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई।

1925 : इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।

1925 : नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली।

1945 : अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।

1969 : इंसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश के तहत अमेरिका के केप केनेडी स्टेशन से अपोलो 11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।

1990 : यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1999 : जॉन एफ़। केनेडी के पुत्र जॉन एफ़। केनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2003 : पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश 2005 तक इजराइल को मान्यता देने पर राजी।

2006 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।

2007 : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।

2008 : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की।

2008 : अमेरिका ने अगले पांच साल में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।

2017 : विंबलडन पुरुष टेनिस में रोजर फेडरर ने मारिन सिलिच को हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब पर कब्जा किया।

2018 : कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फ़ॉर साइंस के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति ग्रह की परिक्रमा कर रहे 12 नए चंद्रमाओं की खोज की, इसी के साथ सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह का चक्कर लगा रहे ज्ञात चंद्रमाओं की संख्या बढ़कर 79 हुई।

2020: भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 10 लाख के पार।

2022: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने औरंगाबाद, उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलने को दी मंजूरी।

2024: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार बने।

2025: इजराइली वायु सेना ने सीरिया के रक्षा मंत्रालय के दमिश्क स्थित मुख्यालय और राष्ट्रपति भवन के आस-पास के इलाकों पर बमबारी की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com