सातारा-देवलाई में गहराया जल संकट; टैंकर से पानी की मांग; धीमी पाइपलाइन योजना से नहीं मिल रही राहत
Sambhajinagar Urban Water Supply Issue: संभाजीनगर के सातारा-देवलाई क्षेत्र में बोरवेल सूखने से पानी संकट गहरा गया है। नागरिकों ने मनपा से तत्काल टैंकर द्वारा पानी आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Water Shortage ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Water Shortage: छत्रपति संभाजीनगर सातारा-देवलाई क्षेत्र में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी की समस्या गंभीर हो गई है, कई बोरवेल सूख जाने से स्थानीय लोगों को निजी टैंकर से महंगा पानी खरीदना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी आपूर्ति शुरू करने की मांग मनपा से की गई है।
शहर के लिए नई जलापूर्ति योजना के पहले चरण में 200 एमएलडी अतिरिक्त पानी लाने की प्रक्रिया चल रही है, इसके बावजूद कई इलाकों में पानी की किल्लत बनी हुई है। जिन क्षेत्रों में नल कनेक्शन हैं, वहां भी आठ से दस दिन में एक बार पानी मिल रहा है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सातारा-देवलाई को शहर का नो-नेटवर्क क्षेत्र माना जाता है, जहां स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। कई बोरवेल सूखने के कारण लोगों को निजी टैंकर पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
अमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू
इस मुद्दे को लेकर प्रभाग 26 की नगरसेविका सविता कुलकर्णी व अप्पासाहेब हिवाले, पद्मसिंग राजपूत व मोहन सालवे ने समीर राजूरकर व मनपा आयुक्त जी श्रीकांत को ज्ञापन सौंपा।
इसमें कहा गया है कि पाइपलाइन का काम धीमी गति से चलने के कारण पानी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। राहत देने के लिए जल्द से जल्द टैंकर सेवा शुरू करें व काम धीमा करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए।
पाइपलाइन का काम धीमा, बढ़ी नाराजगी
नई योजना के तहत सातारा-देवलाई क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है, लेकिन इसकी गति धीमी होने की शिकायत सामने आई है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर: नशा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, 285 ग्राम विदेशी हाइड्रो गांजा जब्त; कई आरोपी गिरफ्तार
गर्मी के मौसम में पानी के लिए लोगों को भागदौड़ करनी पड़ रही है व टैंकर पर निर्भरता बढ़ती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने काम की गति बढ़ाकर जल्द समाधान करने की मांग की है।
