समृद्धि हाईवे में 1150 करोड़ का घोटाला! अंबादास दानवे ने सांसद भुमरे पर लगाए आरोप, राज्य में सियासी हड़कंप
Samruddhi Highway Scam: शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने शिंदे गुट के सांसद संदीपान भुमरे पर समृद्धि हाईवे जमीन अधिग्रहण में 1150 करोड़ रुपये के घोटाले का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
- Written By: आकाश मसने
संदीपान भुमरे व अंबादास दानवे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ambadas Danve Allegations On Sandipan Bhumre: शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद संदीपान भुमरे पर 1,150 करोड़ रुपये की जमीन घोटाले का गंभीर आरोप लगाकर हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि समृद्धि हाईवे पर जटवाड़ा इलाके में 23 एकड़ और 30 गुंठा जमीन एक ड्राइवर के नाम पर हड़प ली गई है।
अंबादास दानवे का आरोप है कि सरकारी खजाने को लूटने के लिए 1150 करोड़ रुपये का एक बड़ा घोटाला किया गया है। इसमें सांसदों के ड्राइवरों के नाम का इस्तेमाल किया गया है। छत्रपति संभाजीनगर के जटवाड़ा इलाके में 23 एकड़ और 30 गुंठा जमीन है, जिसे महाराष्ट्र डेवलपमेंट बोर्ड ने खरीदा था।
समृद्धि हाईवे के लिए इस जमीन को खरीदने का आदेश जारी किया गया था। उस हिसाब से इस जमीन की कीमत 1150 करोड़ रुपये तय की गई थी। शुरू में इस जमीन का कोई कानूनी वारिस सामने नहीं आया। हालांकि, जैसे ही यह साफ़ हुआ कि इतनी बड़ी रकम मिलेगी, अचानक कुछ लोगों ने इस ज़मीन पर अपना हक जताना शुरू कर दिया और पैसे मांगने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में 32 करोड़ का बस डिपो तैयार: ऑलेक्ट्रा कंपनी की देरी से अटका ई-बस चार्जिंग स्टेशन का काम
संभाजीनगर: MP लॉ कॉलेज और फाइंडेबिलिटी साइंसेज के बीच करार; शुरू होगा देश का पहला समर्पित लीगल AI कोर्स
संभाजीनगर में सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर लाखों की ठगी; युवा संकल्प संस्था के अध्यक्ष सचिन राठौड़ पर केस दर्ज
फुलंब्री: मुख्यमंत्री बलिराजा योजना से बनेगी 107 पाणंद सड़कें; 155 किमी लंबे रास्तों से किसानों को बड़ी राहत
1985 में जन्म और 1971 में जमीन का लेन-देन
अंबादास दानवे ने इस मामले में एक चौंकाने वाला सबूत पेश किया है। इस जमीन का हिबानामा (मुस्लिम रीति-रिवाज के हिसाब से किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर जमीन ट्रांसफर करना) जावेद रसूल शेख नाम के व्यक्ति के नाम पर किया गया है। दस्तावेजों के अनुसार बताया गया है कि, यह हिबानामा 1971 में किया गया था। जिस जावेद, के नाम पर यह लेनदेन हुआ, उसका जन्म साल 1985 में हुआ था। दानवे ने सवाल उठाया है कि किसी व्यक्ति के जन्म से 14 साल पहले उसके नाम पर जमीन कैसे हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नागपुर दौरे पर कड़ी सुरक्षा, 2,500 पुलिसकर्मी तैनात
जावेद सांसद भुमरे का ड्राइवर
शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे के अनुसार जावेद जिसके नाम पर करोड़ों का यह लेनदेन हुआ है, वह सांसद संदीपान भुमरे का ड्राइवर था। पहले भी इसी ड्राइवर के नाम पर 400 करोड़ रुपये के हिबानामा का मामला सामने आया था। सांसद भुमरे ने समृद्धि हाईवे की इस जमीन पर भी बड़ी चाल चली है, ड्राइवर के नाम पर 1150 करोड़ रुपये हड़पने का षड्यंत्र है। यह मृतक के नाम पर दस्तावेजों में फेरफार करके सरकारी पैसे का गबन करने की कोशिश है।
