Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sambhajinagar: परिणाम आने से पहले छात्र ने दी जान; दसवीं के नतीजे में 42 प्रतिशत अंकों के साथ हुआ था सफल

Sambhajinagar Student Suicide: संभाजीनगर में दसवीं के परिणाम से पहले एक छात्र ने मौत को गले लगा लिया। दुखद बात यह रही कि छात्र परीक्षा में सफल हुआ था, पर डर के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 09, 2026 | 08:38 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sambhajinagar Student Suicide: दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने से कुछ घंटे पहले एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की घटना 8 मई की सुबह पुंडलिक नगर क्षेत्र में हुई। मृतक का नाम सोहम ज्ञानेश्वर मोरे है। पुंडलिक नगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

समझा जाता है कि उसने SSC Exam में फेल होने के अंदेशे के चलते आत्मघाती कदम उठाया। सोहम ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा दी थी व शुक्रवार को उसका परिणाम घोषित होना था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह मां को काम पर छोड़कर घर लौटा था। उसकी मां केयरटेकर के रूप में काम करती हैं। बड़ा भाई ओम व एसटी वर्कशॉप में कार्यरत पिता काम के सिलसिले में बाहर गांव गए थे।

42 प्रतिशत अंकों के साथ हुआ उत्तीर्ण

घर में अकेले होने के दौरान सोहम ने रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ समय बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत उसे घाटी अस्पताल पहुंचाया, पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घाटी अस्पताल में रोकर उसके पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। सोहम सिडको स्थित संत मीरा विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र था। फरवरी-मार्च 2026 में दसवीं की परीक्षा दी थी व शुक्रवार को घोषित परिणाम में वह 42 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ था। परिणाम देखने से पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा का कड़ा रुख, होर्डिंग्स की नई दरों में और बढ़ोतरी के निर्देश, LED विज्ञापनों पर बढ़ेगा शुल्क

नागपुर में भी यूपी स्टाइल अतिक्रमण कार्रवाई, पारडी में 18 मकान ध्वस्त, जाने और कहां चला बुलडोजर?

Nagpur 10th Board Result: सायली, स्मिथ और शांभवी ने मारी बाजी, जानें कौन है नागपुर के टॉपर्स

महाराष्ट्र SSC Result 2026: संभाजीनगर का रिजल्ट 89.31%, सिल्लोड़ तहसील बनी जिले में अव्वल

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र SSC Result 2026: संभाजीनगर का रिजल्ट 89.31%, सिल्लोड़ तहसील बनी जिले में अव्वल

जलवाहिनी मरम्मत के लिए समय बढ़ा

जायकवाड़ी की मुख्य जलवाहिनी पर लीकेज की मरम्मत के लिए लिया गया 10 घंटे का निर्धारित शटडाउन बढ़कर 21 घंटे तक पहुंचने से शहर की जलापूर्ति प्रभावित हुई। 7 मई की रात शुरू हुआ मरम्मत कार्य 8 मई की शाम पूरा हुआ। छत्रपति  संभाजीनगर मनपा प्रशासन ने बताया कि नागरिकों को शनिवार सुबह से नियोजित समयानुसार जलापूर्ति शुरू की जाएगी। जायकवाड़ी क्षेत्र स्थित श्मशानभूमि के पास 1,200 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी में लीकेज मिलने के बाद शटडाउन लिया गया था। मरम्मत कार्य जारी रहते समय फारोला पंपगृह के पास भी इसी क्षमता की जलवाहिनी में बड़ी लीकेज सामने आई।

लीकेज के चलते पानी के सीधे पंपगृह में प्रवेश करने से स्थिति गंभीर हो गई थी। इसके चलते पंपिंग बंद कर अतिरिक्त मरम्मत की नौबत आई। शटडाउन के दौरान मरम्मत कार्य भी पूरे किए। फारोला की मुख्य लीकेज के साथ नए जलशुद्धिकरण केंद्र की मरम्मत व 1,400 मिमी जलवाहिनी की लीकेज भी दुरुस्त की गई।

Sambhajinagar student suicide before ssc result 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 08:38 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News
  • Maharashtra SSC Board Exam
  • Suicide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.