- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sambhajinagar Shourya Diwas Babri Demolition 33rd Anniversary
6 दिसंबर को संभाजीनगर दो रंगों में बंटा—उत्सव भी, विरोध भी, बाबरी ढांचा गिराए जाने के 33 साल
Babri Masjid News:छत्रपति संभाजीनगर में बाबरी मस्जिद ढहाने की 33वीं बरसी पर भाजपा, शिंदे सेना व उबाठा ने शौर्य दिवस मनाया, जबकि रजा अकादमी ने अजान देकर विरोध जताया। कारसेवकों के बलिदान को याद किया।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Babri Masjid News: छत्रपति संभाजीनगर 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने को 33 साल पूरे हुए है। यह दिन हिंदू समुदाय के लिए शौर्य दिन मानकर भाजपा, उबाठा तथा शिंदे सेना की ओर से शौर्य भगवा दिन मनाया गया। इस अवसर पर शिवसेना उबाठा की ओर से शहर के गुलमंडी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में भजन व महाआरती का आयोजन किया गया।
वहीं, भाजपा की ओर से शौर्य दिन के उपलक्ष्य में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आरती की गई। उधर, रजा अकादमी की ओर से शाम करीब पौने चार बजे अजान देकर बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की घटना का निषेध किया गया। भाजपा की ओर से बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने के लिए कार सेवा में गए और शहीद हुए कारसेवकों की स्मृति में शौर्य दिवस मनाया गया।
मंत्री अतुल सावे ने कहा कि कारसेवकों के बलिदान को याद करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर हनुमान मंदिर में आरती का आयोजन किया गया। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शितोले ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
महावितरण की लापरवाही से किसान का आत्महत्या का प्रयास, लिखित आश्वासन के बाद कार्यालय के पेड़ से नीचे उतरा
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
कासारखेड़ा ग्राम पंचायत दस्तावेज़ हेराफेरी मामला, दोषियों के साथ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग तेज
कारसेवकों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित
विधायक संजय केणेकर ने कहा कि राम मंदिर का सपना आज पूरा हो चुका है। इस सपने को पूरा करने के लिए जिन्होंने बलिदान दिया, उन्हें आज हम सलाम करते हैं। सांसद भागवत कराड़ ने कहा कि अयोध्या में हिंदुओं का राम मंदिर था। बाबर ने उसे गिराकर ढांचा खड़ा किया था। जिस ढांचे को कारसेवकों ने गिराया और जिन कारसेवकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उनके त्याग को याद करते हुए हम आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
इधर, उबाठा की ओर से गुलमंडी में आयोजित महाआरती की गई। आरती के बाद परिसर भक्ति भाव, उत्साह और एकता का माहौल भरा रहा। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सुभाष पाटिल, विजयराव सालवे, अनिल चोरडिया, राजू वैद्य, बालासाहाब थोरात, हरिभाऊ हिवाले, ज्ञानेश्वर डांगे, दिग्विजय शेरखाने, सुनीता आऊलवार, सुनीता देव, अनिता मंत्री, दुर्गा भाटी, आशा दातार, सुकन्या भोसले और सुनीता सोनवणे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- Sambhajinagar: फर्जी आईएएस कल्पना भागवत केस में नया खुलासा, अफगान शरणार्थी भी जांच के घेरे में
शिवसेना (शिंदे गुट) संभाजीनगर शाखा की ओर से पदम पुरा, स्टेशन रोड स्थित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की आरती कर ‘भगवा दिवस’ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक विधि से आरती में हिस्सा लिया।
शहर के चंपा चौक में दी गई अजान
शहर के चंपा चौक में हर साल की तरह इस वर्ष भी रजा अकादमी की ओर 6 दिसंबर को काला दिन मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में सामूहिक अजान का आयोजन किया गया था। शाम करीब पौने चार बजे मौलाना आसिफ नजमी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों के उपस्थिति में सामूहिक अजान दी गई। उसके बाद देश में एकता व भाईचारे बनाए रखने के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर मौलाना आसिफ नजमी के अलावा हाफिज आरिफ खान, एमआईएम नेता नासेर सिद्दीकी, जावेद कुरैशी, एसडीपीआई के अशरफ खान उपस्थित थे।
इनकी रही उपस्थिति
आरती नंदकुमार घोडेले, अशोक पटवर्धन, विजय वाघचौरे और गजानन बारवाल सहित प्रमुख पदाधिकारियों के हाथों संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में माहौल भक्तिमय हुआ था। कार्यक्रम में प्रतिभा जगताप, लक्ष्मी मसके, अभिजीत पगारे, संतोष मरमठ, भरत बर तुने, गजानन मनगटे, किशोर नागरे, अनिल जायसवाल, रुपचंद वाघमारे, मकरंद कुलकर्णी सहित शिंदे गुट के अनेक पदाधिकारी व शिवसैनिक उपस्थित थे।
Sambhajinagar shourya diwas babri demolition 33rd anniversary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सन एंटरप्राइज के MD जॉय कामदार गिरफ्तार, कोलकाता में ED की बड़ी रेड! डिप्टी कमिश्नर भी रडार पर
Apr 19, 2026 | 06:45 PMLIVEPBKS vs LSG Live Score: पंजाब किंग्स का विजय रथ रोक पाएंगी पंत की सेना, थोड़ी देर में होना है टॉस
Apr 19, 2026 | 06:43 PMDale Steyn ने सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर किया बड़ा दावा, CSK के खिलाफ मिली जीत हो सकती है टर्निंग प्वाइंट
Apr 19, 2026 | 06:41 PMVarun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
Apr 19, 2026 | 06:40 PMअब और नरमी नहीं चलेगी… ट्रंप का ईरान को ‘विनाशकारी’ धमकी, परमाणु डील ठुकराई तो राख कर देंगे बिजली प्लांट
Apr 19, 2026 | 06:39 PMहरियाणा में रेवाड़ी की झुग्गियों में लगी भयानक आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर, धमाकों की आवाज से दहला इलाका
Apr 19, 2026 | 06:31 PMतमिलनाडु के कट्टानारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,16 लोगों की मौत, कई लोगों के झुलसने की आशंका
Apr 19, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM














