Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर में 8 रेत घाटों की नीलामी पूरी, 26 में से 12 रेत घाटों की प्रक्रिया आगे बढ़ी

Sand Ghat Auction: संभाजीनगर जिले में 26 में से 8 रेत घाटों की नीलामी पूरी हो चुकी है। 4 की प्रक्रिया जारी है, शेष 14 घाटों की नीलामी जल्द होगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 01, 2026 | 07:26 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Sambhajinagar Minor Minerals: छत्रपति संभाजीनगर जिले में मौजूद कुल 26 में से 8 रेत घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 4 रेत घाटों की नीलामी प्रक्रिया जारी है। शेष 14 रेत घाटों की नीलामी के लिए पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त हो गई है व जल्द ही इन घाटों की भी नीलामी करने की जानकारी प्रभारी जिला गौण खनिज अधिकारी दिनेश झांपले ने दी।

सरकार की नई नीति के अनुसार इस वर्ष से रेत डिपो की बजाए सीधे रेत घाटों की नीलामी की जा रही है। जिले में कुल 26 रेत घाट नीलामी के लिए निधर्धारित किए गए हैं। इन घाटों में 1 लाख 49, 774 ब्रास रेत उपलब्ध है व उसकी कुल सरकारी कीमत 8 करोड़, 8 लाख, 78,100 रुपए निर्धारित की गई है।

प्रारंभिक चरण में 12 रेत घाटों की नीलामी के लिए पर्यावरण समिति की मंजूरी मिलने के बाद निविदा विज्ञापन प्रकाशित किया गया। इनमें से 8 रेत घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई व 4 रेत घाटों के लिए कोई निविदा प्राप्त नहीं हुई। इसके अलावा, एक रेत घाट गलत बोली के चलते रद्द किया गया है। जिन चार घाटों के लिए निविदा नहीं आई थी, उन्हें दोचारा नीलामी के लिए रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, सुनेत्रा संभालेंगी मुंबई; अजित दादा की विरासत पर महायुति का ‘कब्जा’ तय!

संभाजीनगर पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत की उम्मीद, 15 साल बाद भी कटौती जारी, कोर्ट में चुनौती

एक तीर से दो निशाने! सुनेत्रा पवार के बहाने शिंदे को किनारा, सीएम फडणवीस की होगी ‘अग्निपरीक्षा’

संभाजीनगर में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, 61 लाभार्थियों को नोटिस; मनपा की बड़ी कार्रवाई

इन रेत घाटों के लिए विज्ञापन होगा जारी

प्रभारी जिला गौण खनिज अधिकारी झांपले ने कहा कि शेष 14 रेत घाटों की नीलामी के लिए हाल ही में प्रशासन को पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त हुई है, जिसमें कन्नड़ तहसील के जवखेड़ा, सारोल, बोरसर, शेवता, दिगांव खेड़ी।

यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत की उम्मीद, 15 साल बाद भी कटौती जारी, कोर्ट में चुनौती

वैजापुर तहसील के राजुरा-उंदिरवाड़ी, अव्वलगांव-नागमठाण, लाखणी, वांजरगांव व पैठण तहसील के पाटेगांव, नांदर भाग-2, नांदर भाग-3 व ब्रह्मगांव रेत घाट शामिल हैं। इन सभी की नीलामी से संबंधित विज्ञापन शीघ्र ही प्रकाशित करने की जानकारी प्रशासन ने दी।

Sambhajinagar sand ghats auction status 2026 government revenue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 07:26 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • illegal sand traffic
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.