Thane: जमील शेख की पत्नी खुशनुमा ने राबोड़ी से टिकट मांगा, नजीब मुल्ला को सीधी चुनौती

Thane में राकांपा (एसपी) ने नजीब मुल्ला को घेरने की रणनीति बनाई है। दिवंगत मनसे नेता जमील शेख की पत्नी खुशनुमा शेख ने राबोड़ी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा है, जिससे राजनीतिक मुकाबला तेज हो गया है।
Thane Deputy Commissioner Umesh Birari
ठाणे मनपा के उपायुक्त उमेश बिरारी निलंबित (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Thane News In Hindi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हुई बगावत के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ जाने एवं विधानसभा चुनाव में कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मैदान में उतरने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नजीब मुल्ला को उन्हीं के क्षेत्र में घेरने की तैयारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने की है।

राकांपा (एसपी) ने राबोड़ी से मनसे नेता रहे सामाजिक कार्यकर्ता जमील शेख की विधवा खुशनुमा जमील शेख को नजीब मुल्ला के खिलाफ मैदान में उतारने की तैयारी की है।

जमील की हत्या के पांचवीं सालगिरह पर रविवार को उनकी पत्नी खुशनुमा जमील शेख ने राकांपा (एसपी) से टिकट के लिए आवेदन किया है। इस अवसर पर पार्टी के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने कहा, जमील शेख को इंसाफ दिलाने खुशनुमा को जिताना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

5 वर्ष पहले मनसे नेता जमील शेख की हुई थी हत्या

गौरतलब हो कि पांच साल पहले, 23 नवंबर को राबोडी के सोशल एक्टिविस्ट एवं मनसे पदाधिकारी जमील शेख की हत्या कर दी गई थी। इस मामले मै हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन जमील शेख के परिवार का आरोप है कि अब तक मुख्य मास्टरमाइंड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह मामला विधानसभा में भी उता था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से जांच का आदेश देने के बावजूद जाच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। जिससे नाराज खुशनुमा शेख ने अब लोगों की आदालत में न्याय पाने के लिए ठाणे मनपा चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।

खुशनुमा शेख ने रविवार को राकांपा (एसपी) जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान को आवेदन देकर राबोडी से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी टिकट की मांग की है। इस अवसर पर उनकी बेटी जोबिया, जमील सुलेमानी, जतिन कोठारे, मकसूद खान, राजेश साटम सचिन पंधरे सहित अन्य मौजूद थे।

टिकट के लिए आवेदन देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए खुशनुमा शेख ने कहा कि जमील की हत्या से कुछ समय पहले जमील पर नजीब मुल्ला ने हमला किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com