चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश: संभाजीनगर मनपा में 2,800 से अधिक पद खाली, बढ़ा प्रशासनिक बोझ
Municipal Recruitment: जिला परिषद चुनाव घोषित होने से छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका की 227 पदों की भर्ती प्रक्रिया फिर टल गई है, अब चुनाव के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Code of Conduct Hindi News: छत्रपती संभाजीनगर आचार महानगरपालिका चुनाव की संहिता समाप्त होने से पहले ही जिला परिषद चुनाव घोषित हो जाने के कारण छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में प्रस्तावित 227 पदों की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर टल गई है। के निर्देशों के अनुसार जिला परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
ऐसे में अब यह प्रक्रिया कम से कम दो सप्ताह और आगे बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी प्रशासनिक सूत्रों ने दी। महानगरपालिका के स्वीकृत आकृतिबंध के अनुसार कुल 5,202 पद मंजूर हैं। हालांकि वर्तमान में केवल लगभग 2,400 कर्मचारी ही कार्यरत हैं और 2,800 से अधिक पद रिक्त पड़े हुए हैं। बड़ी संख्या में पद खाली होने से प्रशासनिक कामकाज पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
इससे पहले गत वर्ष 124 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी, लेकिन उनमें से कुछ पद अब भी रिक्त हैं। इसके साथ ही विभिन्न 12 संवों के अंतर्गत 272 नए पदों के लिए भर्ती की तैयारी की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
इनमें लिपिक संवर्ग के 50 पदों को छोड़कर कुल 227 पदों के लिए चुनाव से पहले ही विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन इससे पहले ही महानगरपालिका चुनाव घोषित हो गए और आचार संहिता लागू हो गई, जिससे भर्ती प्रक्रिया रोकनी पड़ी।
बाद में जिला परिषद चुनाव की घोषणा होने पर महानगरपालिका ने भर्ती के लिए विशेष अनुमति की मांग की थी, लेकिन आयोग ने यह मांग अस्वीकार करते हुए जिला परिषद चुनाव के बाद ही विज्ञापन प्रकाशित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं पर भी पड़ा असर
इस भर्ती प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इनमें कैशियर 12, उद्यान सहायक 9, अनुरेखक 9, चालक यंत्रचालक 17, सहायक सुरक्षा अधिकारी 1, उप अग्निशमन केंद्र अधिकारी 4, कनिष्ठ अभियंता स्थापत्य 32, स्थापत्य अभियांत्रिकी सहायक 24, स्वच्छता निरीक्षक 12, अग्निशामक 100 तथा पशुधन पर्यवेक्षक 7 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर, चार जिलों में जिला परिषद-पंचायत समिती चुनाव 5 फरवरी को; मतगणना 7 को
महानगरपालिका में बड़ी संख्या में रिक्त पद होने से नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए यह भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो, ऐसी अपेक्षा उम्मीदवारों के साथ-साथ आम नागरिक भी व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि चुनावी प्रक्रिया के चलते अब जिला परिषद चुनाव के बाद ही भतीं से जुड़ी आगे की कार्रवाई शुरू होने की बात प्रशासन ने स्पष्ट की है।
