Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sambhajinagar: मनपा चुनाव की तैयारी तेज, क्षेत्रवार और बूथवार समितियां गठित, शिंदे ने दिए निर्देश

Election Strategy: नागपुर में डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के देवगिरी निवास पर संभाजीनगर मनपा चुनाव की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें क्षेत्रवार व बूथवार समितियां बनाकर चुनावी रणनीति तय की गई।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Dec 12, 2025 | 02:36 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Election News: छत्रपति संभाजीनगर इन दिनों नागपुर में राज्य सरकार का शीतकालीन अधिवेशन जारी है। इसी दरमियान छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका चुनाव को लेकर नागपुर में स्थित डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के सरकारी देवगिरी निवास पर चुनाव की व्यापक तैयारी को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में आगामी मनपा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी चुनाव के लिए क्षेत्रवार, बूथ वार और विषयवार विभिन्न समितियों का गठन किया गया। प्रत्येक समिति को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश शिंदे ने दिए।

बैठक में आगामी मनपा चुनाव को पूरी मजबूती, संगठनबध्द कार्य प्रणाली और विजय के लक्ष्य के साथ लड़ने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। जनसंपर्क कार्यक्रम, प्रचार अभियान और चुनावी योजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिले के सांसद संदीपान भुमरे, मंत्री संजय शिरसाट, विधायक प्रदीप जायसवाल, विलास भुमरे, अशोक पटवर्धन, विकास जैन, नंदकुमार घोडेले, त्र्यंबक तुपे, राजेंद्र जंजाल और ऋषिकेश जायसवाल उपस्थित थे। सभी नेताओं ने पार्टी को मजबूत विजय दिलाने के लिए अनुशासित और सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

शिरसाट और जंजाल के बीच हुई थी अनबन

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट व शिंदे सेना के जिला प्रमुख राजेंद्र जंजाल के बीच अनबन जारी है। इसकी जानकारी पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे तक पहुंच चुकी है।

हाल ही में शिंदे ने जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जंजाल के साथ करीब डेढ़ घंटा चर्चा की।  इस चर्चा के दो दिन बाद ही गुरुवार को नागपुर में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के उपस्थिति में नागपुर में आगामी मनपा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जंजाल के भाजपा में जाने की अटकलें हुई थीं तेज

विशेषकर, इस बैठक में पालकमंत्री संजय शिरसाट व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जंजाल करीब बैठे हुए थे। इन दोनों के बीच जारी विवाद में शिंदे सेना के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जंजाल भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो चुकी थी।

शिरसाट व जंजाल के बीच जारी विवाद में खुद पालकमंत्री शिरसाट ने यह कहने से नहीं भूल रहे थे कि जिसको पार्टी छोड़कर जाना है, वह चले जाए हम पार्टी संभालने में सक्षम है। इधर, जंजाल ने मीडिया के समक्ष साफ कहा कि वह शिंदे सेना छोड़कर भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं रखते है।

यह भी पढ़ें:-पैठण रोड पर पानी बहने से हड़कंप, मनपा की सफाई-पाइपलाइन फटी नहीं, टेस्टिंग ने खड़ा किया भ्रम

वह शिंदे सेना से जुड़े है, हमेशा उसी में रहेंगे। जिले के इन दो प्रमुख नेताओं के बीच जारी विवाद के दरमियान डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन दोनों के बीच जारी विवाद समाप्त होने का संकेत दिया।

Sambhajinagar municipal election preparation eknath shinde strategy meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 02:36 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र किसान आत्महत्या: वर्धा जिले में 11 माह में 189 किसानों ने मौत को गले लगाया, देखें आंकड़ें

2

UDID जमा न करने पर 12 कर्मचारी निलंबित! चंद्रपुर ZP की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

3

Pune में अब तक 80,423 मरीजों को मुफ्त इलाज, आयुष्मान भारत योजना से मिला 209 करोड़ का लाभ

4

हम जीना चाहते है…नरखेड़ में हर महीने दो किसान दे रहे जान, बना सुसाइड केंद्र, आखिर कब जागेगी सरकार?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.